मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली: दबंगों के हौसले बुलंद, स्कार्पियो सवार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग; हमलावर हवा में असलहा लहराते हुए फरार

रायबरेली: शनिवार की देरशाम रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी मार्ग पर डिग्री कालेज चौराहे के पास दबंग युवकों ने एक स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी कर असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए।स्…

रायबरेली: दबंगों के हौसले बुलंद, स्कार्पियो सवार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग; हमलावर हवा में असलहा लहराते हुए फरार
रायबरेली: दबंगों के हौसले बुलंद, स्कार्पियो सवार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग; हमलावर हवा में असलहा लहराते हुए फरार | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: शनिवार की देरशाम रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी मार्ग पर डिग्री कालेज चौराहे के पास दबंग युवकों ने एक स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी कर असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए।स्कार्पियो सवार युवक ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस और अपने परिजनों को दी।सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही युवक ने फायरिंग करने वाले तीन युवकों को पहचाने जाने की बात कही और पुरानी दुश्मनी में हमला करने का आरोप लगाया|



जानकारी के अनुसार जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के रोझइया निवासी मो अशरफ घर के किसी काम से शहर आया हुआ था।उसके साथ उसका चालक भी मौजूद था।जैसे ही उनकी स्कार्पियो शहर के डिग्री कालेज चौराहे से कचहरी रोड पर पहुची।अचानक से एक कार सवार युवकों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।



अचानक हुए हमले से अशरफ व उनके चालक ने गाड़ी में छिप गए। इसी बीच हमलावर असलहा हवा में लहराते हुए मौके से फरार हो गए।युवक ने मामले की सूचना तत्काल।पुलिस व अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुचे और जांच शुरू कर दी। स्कार्पियो में गोली के निशान पड़ गए थे।



वही अशरफ ने पुलिस को बताया कि हमलावर करने वाले नीलेश,शिवम व मंजीत सिंह थे जिससे कि पूर्व में भी इनकी रंजिश चल रही थी और उसी वजह से इन लोगो ने आज हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।



रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।