मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को लगेंगे टीके, 10 जनवरी से हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ को दी जाएगी बूस्टर डोज: पीएम मोदी

नई दिल्ली: देश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक की उम्र वाले करीब 8 करोड़ बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा 10 जनवरी से हेल्थ वर्कर्स समेत सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स को 'Precaution Dose' दी जा…

3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को लगेंगे टीके, 10 जनवरी से हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ को दी जाएगी बूस्टर डोज: पीएम मोदी
3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को लगेंगे टीके, 10 जनवरी से हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ को दी जाएगी बूस्टर डोज: पीएम मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  देश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक की उम्र वाले करीब 8 करोड़ बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा 10 जनवरी से हेल्थ वर्कर्स समेत सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स को 'Precaution Dose' दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार देश के नाम संबोधन में ऐलान किया कि देश में अब 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी| प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ,''15 साल से 18 साल की आयु के बीच के बच्चों के लिए देश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा। 3 जनवरी 2022 सोमवार से इसकी शुरूआत की जाएगी|




प्रधानमंत्री ने कहा कि,''सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर के लिए वैक्सीन की 'Precaution Dose' भी प्रारंभ की जाएगी। इसकी शुरुआत 10 जनवरी 2022 सोमवार से की जाएगी|  मोदी ने कहा कि ,''60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को, उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की 'Precaution Dose' का विकल्प उनके लिए भी उपलब्ध होगा। इसकी शुरूआत 10 जनवरी 2022 सोमवार से की जाएगी|




प्रधानमंत्री ने कहा कि,''15 साल से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा। 2022 में, 3 जनवरी को, सोमवार के दिन से इसकी शुरुआत की जाएगी। ये फैसला, कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को तो मजबूत करेगा ही, स्कूल-कॉलेजों में जा रहे हमारे बच्चों की, और उनके माता-पिता की चिंता भी कम करेगा।



उन्होंने कहा,',''हम सबका अनुभव है कि जो कॉरोना वॉरियर्स हैं, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं, इस लड़ाई में देश को सुरक्षित रखने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। वो आज भी कोरोना के मरीजों की सेवा में अपना बहुत समय बिताते हैं। इसलिए Precaution की दृष्टि से सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की Precaution Dose भी प्रारंभ की जाएगी। इसकी शुरुआत 2022 में, 10 जनवरी, सोमवार के दिन से की जाएगी।




उन्होंने कहा,'कोरोना वैक्सीनेशन का अब तक का ये भी अनुभव है कि जो अधिक आयु वाले हैं और पहले से ही किसी ना किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें Precaution लेना सलाह योग्‍य है। इसको ध्यान में रखते हुए, 60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को, उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की Precaution Dose का विकल्प उनके लिए उपलब्ध होगा। ये भी 10 जनवरी से प्रारंभ होगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।