मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुन्नवर राना राणा का बेटा लखनऊ से गिरफ्तार, खुद पर फायरिंग करवाने का है आरोप

रायबरेली: मशहूर शायर मुन्नवर राना का बेटा तबरेज राना लखनऊ से गिरफ्तार। रायबरेली पुलिस ने लखनऊ वाले घर से किया गिरफ्तार। लखनऊ के लालकुआं से पुलिस ने किया गिरफ्तार। खुद पर फायरिंग करवाने का आरोपी है तब…

मुन्नवर राना राणा का बेटा लखनऊ से गिरफ्तार, खुद पर फायरिंग करवाने का है आरोप
मुन्नवर राना राणा का बेटा लखनऊ से गिरफ्तार, खुद पर फायरिंग करवाने का है आरोप — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: मशहूर शायर मुन्नवर राना का बेटा तबरेज राना लखनऊ से गिरफ्तार। रायबरेली पुलिस ने लखनऊ वाले घर से किया गिरफ्तार। लखनऊ के लालकुआं से पुलिस ने किया गिरफ्तार। खुद पर फायरिंग करवाने का आरोपी है तबरेज राना। मामले में रायबरेली के शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। खुद पर हमले की साजिश रचने के आरोप में शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना को रायबरेली पुलिस ने बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया है। 



बता दें कि 28 जून को शायर मुनव्वर राना के तबरेज राना पर हाईवे पर हमला हुआ था। इस दौरान उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई थीं। जब मामले की जांच पड़ताल की गई तो उसमें खुद ही हमले की साजिश रचने की बात सामने आई थी। तबरेज ने खुद को साजिश को आरोपी भी माना था।




इस साजिश में तबरेज के अलावा चार अन्य आरोपी थी जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था, लेकिन तब से तबरेज फरार चल रहा था। तबरेज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके करीबियों से भी पूछताछ की थी लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका था। बुधवार की शाम को तबरेज की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस ने राहत की सांस ली है। 





बताते चलें कि शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर त्रिपुला चौराहे स्थित एक पेट्रोल पंप पर सरेशाम जानलेवा हमला किया गया था। तबरेज ने कोतवाली में हमले की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए अपने चाचा इस्माइल राना, राफे राना, शकील राना, जमील राना और चचेरे भाई यासर राना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।



पुलिस ने जांच में मामला झूठा पाया। एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए दावा किया था कि तबरेज ने अपने ऊपर हमले की साजिश खुद रची थी। पुलिस इस घटना की साजिश में साथ देने और तबरेज की कार पर गोली चलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। पुलिस ने तबरेज की तलाश में लखनऊ स्थित आवास पर छापा भी मारा था, लेकिन वह फरार हो गया था।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।