रायबरेली: सत्ताधारी नेता के दबाव के चलते पुलिस की एकतरफा कार्यवाही पर लग रहे सवालिया निशान
● एक ही पक्ष के 10 लोगों का शांतिभंग में किया पाबंद● अपनी ही सहन में निर्माण पर पुुलिस ने की कार्रवाईलालगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के ऐहार गांव में अपनी सहन की भूमि पर भवन निर्माण कर रहे एक व्यक्…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
रायबरेली: सत्ताधारी नेता के दबाव के चलते पुलिस की एकतरफा कार्यवाही पर लग रहे सवालिया निशान | फ़ोटो: TVL News
● एक ही पक्ष के 10 लोगों का शांतिभंग में किया पाबंद
● अपनी ही सहन में निर्माण पर पुुलिस ने की कार्रवाई
लालगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के ऐहार गांव में अपनी सहन की भूमि पर भवन निर्माण कर रहे एक व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस ने सत्ताधारी नेता के दबाव में आकर पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए न सिर्फ काम रुकवा दिया बल्कि घर में घुस कर महिलाओं के साथ मारपीट और अभ्रद्रता की। इतना ही नहीं पुलिस ने एक ही पक्ष के दस लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में पाबंद कर दिया। जिनको एसडीएम डलमऊ सविता यादव ने जमानत दे दी।
ऐहार गांव निवासी पुरुषोत्तम शुक्ला ने एसपी व अन्य उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि वह बुधवार को सुबह अपनी सहन की भूमि पर मकान के निर्माण का काम शुरू कराया था कि पड़ोंस के दबंगों ने पुलिस से सत्ताधारी नेता के जरिए पेशबंदी कर उनके घर आकर जमकर ताडंव किया। सब इंस्पेक्टर दीपक पटेल ने घर से घुसकर महिलाओं के साथ गाली गलौज और अभद्रता की। बाद में रास्ते में अपना वाहन खड़ा कर घंटों तक मार्ग अवरुद्घ कर रखा था।
उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद अवरुद्घ मार्ग से अपना वाहन हटाया। पुलिस की सह पर दबंगों ने उनके घर के लोगों और मजदूरों के साथ मारपीट की और जान से मार डालने की धमकी दी। श्री शुक्ल ने एसपी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय किए जाने की गुहार की है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के मध्य समझौते की मंगलवार को भरपूर कोशिश की गई थी लेकिन कोई पक्ष मानने को तैयार नहीं था। बुधवार को मिली शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।