उत्तर प्रदेश: दो दिन से गायब शिक्षक का शव नहर में मिला
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में दो दिन से गायब शिक्षक रोहित सिंह का नहर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना ज…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
उत्तर प्रदेश: दो दिन से गायब शिक्षक का शव नहर में मिला | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में दो दिन से गायब शिक्षक रोहित सिंह का नहर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सम्राट नगर की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।उनकी बाइक और हेलमेट भदोखर थाना क्षेत्र के शारदा नहर पर बने बेहटा के पुल के पास से मिला था।पुलिस ने नहर में तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
बुधवार को मृतक का शव ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ीया गांव के पास शारदा नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। दो दिन पहले शिक्षक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।उसकी बाइक और हेलमेट भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा पुल के पास शारदा नहर के किनारे पुलिस ने बरामद किया था। आशंका जताई जा रही है कि शिक्षक ने नहर में कूदकर जान दी है।आज सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने अकोढ़ीया गांव के निकट शारदा नहर में शिक्षक का शव देखा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।स्थानीय पुलिस की सूचना पर भदोखर पुलिस और मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की है।आज उसका शव शारदा नहर में रायबरेली प्रतापगढ़ बॉर्डर के अकोदिया गांव के पास से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक बीमार भी बताया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।