रायबरेली पुलिस अधीक्षक ने किया थाना मिलएरिया का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रायबरेली: रायबरेली पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने आज यानी सोमवार को थाना मिलएरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया| इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने थाना स्थानीय के समस्त अभिलेखों के रख-रखाव व आगन्तुक रजि…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
रायबरेली पुलिस अधीक्षक ने किया थाना मिलएरिया का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: रायबरेली पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने आज यानी सोमवार को थाना मिलएरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया| इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने थाना स्थानीय के समस्त अभिलेखों के रख-रखाव व आगन्तुक रजिस्टर, कोविड-19 हेल्प डेस्क,महिला हेल्प डेस्क को देखा एवं मालखाने के माल रजिस्टर व माल के रख-रखाव का निरीक्षण किया|
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरे,सीसीटीएनएस पोर्टल,कार्यालय के अभिलेखों/शस्त्रों के रख-रखाव की समीक्षा की तथा थाना परिसर,भोजनालय, हवालात,बैरिकों की साफ-सफाई आदि की जाँच की|
पुलिस अधीक्षक ने थाना मिलएरिया के समस्त कर्मचारियों की समस्याओं/शिकायतों के तत्वरित निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक मिलएरिया को निर्देशित किया| थाना क्षेत्र अन्तर्गत घटित किसी अपराधिक घटना के सम्बंध में तत्काल सम्बंधित को सूचित करने हेतु बताया। महिला सम्बंधी अपराधों में तत्काल/समयबद्ध/निष्पक्षतापूर्वक कार्यवाही के करने हेतु प्रभारी निरीक्षक मिलएरिया को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा उप-निरीक्षक/विवेचकों को विवेचनाओं के त्वरित/समयबद्ध/ निष्पक्षतापूर्वक निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।