रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में थाना-कोतवाली नगर द्वारा रुपये दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गया| पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा जनपद अमेठी के गंगागंज सगरा तिराहा निवासी वाँछित शहवाज पुत्र मो.वसीम व अमेठी के चिकमण्डी थाना क्षेत्र गंगागंज सरवन पुर निवासी अख्तर पुत्र मो.रफीक गंगागंज सरवन को सूचना पर कोतवाली थाना क्षेत्र के खबरमलंग से गिरफ्तार किया गया|
अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व नकली नोट जैसी कागज की गडियां व अन्य रासायनिक सामग्री बरामद हुआ है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुअसं-95/2021 धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तों द्वारा लोगों को उनका पैसा लेकर कुछ समय बाद दोगुना करके वापस करने का झांसा दिया जाता था जिनके द्वारा अमन नामक व्यक्ति से भी कुछ समय पूर्व इन्दिरा गार्डन में रुपयों को दुगुना करके वापस करने का झांसा देकर 02 लाख रुपया लिया गया था तथा उनको कूटरचित कागज की गड्डी वापस कर दी गयी थी।
अभियुक्तों के पास से 1 अदद तमंचा व 1 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर , 1 अदद बण्डल काला मोटा कागज (15 अदद काली पालीथीन), 2 गड्डी सफेद कागज(2,000 रुपये के नोटों के आकार की) ,1 गडडी सफेद कागज(5.00 रुपये के नोटों के आकार की),1 अदद सीसी ग्लिसरीन(100 ग्राम) बरामद किये गए है।