मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली: जिला अस्पताल में महिला के साथ छेड़छाड़, कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जिला अस्पताल रायबरेली में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है| रायबरेली जिले के जिला अस्पताल में अपने पति का इलाज कराने आई महिला ने अस्पताल के कर्मचा…

रायबरेली: जिला अस्पताल में महिला के साथ छेड़छाड़, कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज
रायबरेली: जिला अस्पताल में महिला के साथ छेड़छाड़, कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जिला अस्पताल रायबरेली में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है| रायबरेली जिले के जिला अस्पताल में अपने पति का इलाज कराने आई महिला ने अस्पताल के कर्मचारी पर सीटी स्कैन रूम दिखाने के बहाने कमरे में ले जाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है| महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को दी|। ???ुलिस ने आरोपी पवन राठौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है|  मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 



आज (16 जुलाई 2022 को ) जिला चिकित्सालय में आई महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना के संबंध में सीओ वंदना सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली में पवन राठौर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है| आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए है।



जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। 14 जुलाई को उसके पति के सीने में दर्द हुआ था। उसने उसको सीएचसी ऊंचाहार में दिखाया। जहां उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिर पीड़िता अपने पति को लेकर जिला अस्पताल आई और डॉक्टर ने उसके पति को एडमिट कर लिया।  उसका पति  जिला अस्पताल वार्ड नंबर 3 में भर्ती है|| 


 

पीड़िता के मुताबिक,'' अस्पताल कर्मचारी पवन पवन राठौर नाम का व्यक्ति बहला-फुसलाकर उसे कमरे में ले गया| वहां उसके साथ जबरन रेप करने का प्रयास करने लगा| जब महिला ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी पवन महिला को छोड़कर मौके से फरार हो गया।पीड़िता ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।