मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना है जरूरी: सीएमओ

रायबरेली:कोविड-19 कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जिसके तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शिविरों का…

कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना है जरूरी: सीएमओ
कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना है जरूरी: सीएमओ | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली:कोविड-19 कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जिसके तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस साल विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस दिवस की थीम दयालुता पर निर्धारित की गयी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ0 डी0एस0 नेगी ने इस सम्बन्ध में सभी जनपद के सीएमओं को निर्देश दिये गये है। 




मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह ने मानसिक बीमारियों के बारे में  जानकारी देते हुए बताया कि कम नींद आना, ज्यादा सोना, उलझन, घबराहट, हीन भावना, जिंदगी के प्रति नकारात्मक सोच, एक ही विचार मन में बार-बार आना, एक ही कार्य को बार-बार करने की इच्छा होना, डर लगना, अनावश्यक शक होना, कानों में आवाज आना, मोबाइल की लत होना, नशे की लत होना समेत कई प्रकार के ऐसे लक्षण हैं जो मानसिक बीमारियों से जुड़े हुए हैं। मानसिक दिक्कत होने पर न केवल लोगों का जीवन प्रभावित होता है बल्कि कई बार लोग आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लेते हैं।





मानसिक स्वास्थय के चिकित्सक डा0 प्रदीप ने कहा है कि कोरोना काल में मनोचिकित्सक व मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास लोगों के जाने का ग्राफ बढ़ा है। इस दौरान डिप्रेशन के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। नौकरी जाने से लेकर एकाकीपन, आर्थिक तंगी, लंबे समय तक घर में कैद रहना आदि वजह हैं। लिहाजा इस बार इन बिंदुओं पर हम सभी को मिलकर काम करना है। अगर चिकित्सक को दिखा कर सही परामर्श लिया जाए तो समय रहते बीमारी ठीक हो सकती है।





जिला स्वास्थय शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स और स्वास्थय शिक्षा अधिकारी मिलकर लोगों को मानसिक स्वास्थय से सम्बंधित समस्याओं की समय से इनकी पहचान करने और इलाज कराने को लेकर जागरूक करेंगे।





रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।