रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरी| हादसे में कई लोगों के इमारत के मलबे में दबे होने की आशंका है| 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया जबकि करीब 75 लोगों के अभी भी इमारत में फंसे होने की आशंका है।मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है। महाराष्ट्र मंत्री अदिति टटकरे के अनुसार,''मलबे में 200 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है|
नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की तीन टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं| आज के लगभग 6:30 बजे, रायगढ़ जिले की महाड तहसील के काजलपुरा इलाके में AG + 4 इमारत गिर गई।घटनास्थल पर एनडीआरएफ और दमकल की टीमें मौजूद हैं
NDRF के अधिकारी ने बताया, रायगढ़ जिले के महाड इलाके में एक मकान ढहने की सूचना मिली है; कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना है। एनडीआरएफ की तीन टीमें घटनास्थल पर जा रही हैं|एनडीआरएफ ने बताया कि इमारत के मलबे में 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
महाराष्ट्र मंत्री अदिति टटकरे ने बताया,'रायगढ़ जिले के महाड में एक 5 मंजिला इमारत की 3 मंजिलें ढह गईं| 200 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। 15 लोगों को बचाया जा चुका है|
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है। शाह ने ट्वीट किया, 'महाराष्ट्र के रायगढ़ में इमारत का गिरना बहुत दुखद है। सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए एनडीआरएफ के महानिदेशक से बात की है। टीम रास्ते में हैं और जल्द से जल्द बचाव कार्य में अपना सहयोग देंगी। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।'
रायगढ़ में इमारत ढहने पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा "राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के महानिदेशक से हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए बात की। टीमें रास्ते में हैं और जल्द बचाव कार्यों में सहायता करेंगी|