मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ : धमतरी में आयोजित रोजगार मेला में 465 अभ्यर्थी हुए चयनित

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र और कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से 12 से 27 फरवरी तक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिले के सभी विकासखण्ड सह…

छत्तीसगढ़ : धमतरी में आयोजित रोजगार मेला में 465 अभ्यर्थी हुए चयनित
छत्तीसगढ़ : धमतरी में आयोजित रोजगार मेला में 465 अभ्यर्थी हुए चयनित | फ़ोटो: TVL News

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र और कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से 12 से 27 फरवरी तक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिले के सभी विकासखण्ड सहित आजीविका महाविद्यालय धमतरी में आयोजित रोजगार मेले में कुल 29 नियोजकों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए। 



उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कुल 1207 आवेदक उपस्थित हुए, इनमें से 905 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया और 465 अभ्यर्थी प्राथमिक तौर पर चयनित हुए हैं।



 ज्ञात हो कि जनपद पंचायत कुरूद में आयोजित रोजगार मेला में सर्वाधिक 161 अभ्यर्थी प्राथमिक तौर पर चयनित हुए। इसी तरह जनपद पंचायत धमतरी में 141, मगरलोड में 87, जनपद पंचायत नगरी में 42 और आजीविका महाविद्यालय धमतरी में आयोजित रोजगार मेले में 34 अभ्यर्थी प्राथमिक तौर पर चयनित हुए। 



गौरतलब है कि 12 फरवरी को जनपद पंचायत नगरी में आयोजित रोजगार मेला में उपस्थित 235 आवेदकों में से 115 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। इसी तरह 17 फरवरी को जनपद पंचायत धमतरी में उपस्थित 214 में से 141 अभ्यर्थी साक्षात्कार दिए। 



आजीविका महाविद्यालय में 18 फरवरी को आयोजित रोजगार मेले में उपस्थित 44 आवेदकों में से 38 अभ्यर्थी साक्षात्कार दिए। इसी तरह 24 फरवरी को जनपद पंचायत कुरूद में उपस्थित 385 आवेदकों में से 244 और जनपद पंचायत मगरलोड में आयोजित रोजगार मेले में उपस्थित 329 आवेदकों में से 315 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।