मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में किया 614 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

रायपुर: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा स्थित हाईस्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 614 करोड़ रूपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात दी। आम सभा में मुख्यमंत्री श्री बघेल…

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में किया 614 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में किया 614 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास | फ़ोटो: TVL News

 रायपुर:  छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा स्थित हाईस्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 614 करोड़ रूपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात दी। आम सभा में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 514 करोड़ 14 लाख रूपए लागत के एक हजार 296 विकास कार्यों का शिलान्यास किया तथा लगभग 100 करोड़ की लागत से 275 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। 



 मुख्यमंत्री ने जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया उनमें मुख्य रूप से वन विभाग दन्तेवाड़ा के 2 करोड़ 74 लाख रूपए की लागत से स्वीकृत 4 कार्य, स्वच्छ भारत मिशन जिला पंचायत के 2 करोड़ 24 लाख लागत के 80 विकास कार्य, मनरेगा, डीएमएफ तथा अन्य योजनाओं के अभिसरण अन्तर्गत कुल 30 करोड़ 91 लाख रूपए लागत के 692 विकास कार्य|



ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के कुल 35 करोड़ 04 लाख रूपए के 18 विकास कार्य, जल संसाधन विभाग के कुल 8 करोड़ 83 लाख रूपए के 03 विकास कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 06 कार्य लागत 03 करोड़ 32 लाख रूपए, समस्त नगर पालिका किरन्दुल, गीदम, बारसूर बचेली में 1 करोड 67 लाख रूपए की लागत से 13 विकास कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 7 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत से 04 विकास कार्य, कार्यालय जनपद पंचायत दन्तेवाड़ा के 6 करोड़ 73 लाख की लागत के 08 विकास कार्य शामिल हैं।




 मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 100 करोड़ रूपए की लागत के 275 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में वन विभाग दन्तेवाड़ा के 03 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के स्वीकृत 43 कार्य, ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के 9 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत के स्वीकृत 05 कार्य, महात्मा गांधी मनरेगा, देवगुड़ी के स्वीकृत 01 कार्य कुल राशि 10 करोड़ 29 लाख|



समाज कल्याण विभाग में स्वीकृत 01 कार्य कुल राशि 48 करोड़, समस्त नगर पालिका परिषद दन्तेवाड़ा, किरन्दुल, में स्वीकृत कार्य 08 कार्य कुल राशि 3 करोड़ 3 लाख, कार्यालय जनपद पंचायत गीदम में स्वीकृत 10 कार्य कुल राशि 4 करोड़ 9 लाख, स्वास्थ्य विभाग के 04 स्वीकृत कार्य कुल राशि 4 करोड़ 29 लाख, अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दन्तेवाड़ा के स्वीकृत 28 कार्य कुल राशि 7 करोड़ 57 लाख रूपए, जनपद पंचायत कुआकोण्डा में 5 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत के स्वीकृत 70 कार्य, जनपद पंचायत कटेकल्याण में स्वीकृत 3 करोड़ 29 लाख रूपए लागत के 32 कार्य, जनपद पंचायत दन्तेवाड़ा में 20 करोड़ रूपए की लागत का स्वीकृत एक कार्य शामिल हैं।  









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।