मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम से बनेगी आवासीय कालोनी: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित आमसभा में जिले वासियों को अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने बारसूर को तहसील बनाने तथा फरसपाल, पालनार…

नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम से बनेगी आवासीय कालोनी: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम से बनेगी आवासीय कालोनी: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल | फ़ोटो: TVL News

रायपुर:  छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित आमसभा में जिले वासियों को अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने बारसूर को तहसील बनाने तथा फरसपाल, पालनार और बड़ेगुडरा को उपतहसील का दर्जा देने की घोषणा की। श्री बघेल ने इसके साथ ही दंतेवाड़ा जिले में 07 नए थाने और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम से आवासीय कालोनी बनाने की घोषणा भी की है। 



श्री बघेल ने ग्राम स्वरोजगार केन्द्र से बेरोजगारों को जोड़ने के लिए रिवाल्विंग फंड से 4 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी जिसमें से क्षेत्र के बेरोजगारों को दो साल ब्याज रहित ऋण दिया जाएगा। 



इसके साथ ही बघेल ने ग्राम पंचायत मोफलनार में 50 सीटर बालक आश्रम छात्रावास, दन्तेवाड़ा में नगर में डंगनी नदी पर घाट निर्माण व उसके सौन्दर्यीकरण, नगर के विस्थापित व्यापारियों के लिए दुकान निर्माण, कुआकोण्डा नकुलनार में इंडोर स्टेडियम, बारसूर में मिनी स्टेडियम, किरन्दुल में बस स्टैण्ड का विस्तार, गीदम में शहीद महेन्द्र कर्मा पालिका बाजार, पुलिस लाईन में आवासीय सुविधा का विस्तार, धुरली से बासनपुर मार्ग पर 40 मीटर पुलिया निर्माण, नकुलनार महाराणा प्रताप चौक से  जनपद कार्यालय कुआकोण्डा तक डिवाईडर और नालीयुक्त चौड़ी सड़क निर्माण, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण हेतु संग्रहालय का निर्माण और सर्व बस्तरिया समाज दन्तेवाड़ा के लिए पातररास में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।