मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री ने बिरगांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण

रायपुर: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां आडवाणी अर्लीकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगांव के मुख्यद्वार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। भू…

मुख्यमंत्री ने बिरगांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने बिरगांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: छत्तीसगढ़  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां आडवाणी अर्लीकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगांव के मुख्यद्वार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। भूपेश बघेल ने ट्वीट किया,''आज यहां आडवाणी अर्लीकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगांव के मुख्यद्वार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया।




इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, क्षेत्रीय विधायक सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज शर्मा, जिला कलेक्टर एवं नगर पालिका बिरगांव के प्रशासक डॉ. एस. भारती दासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, आयुक्त नगर पालिका निगम बिरगांव श्रीकांत वर्मा संबंधित अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।





इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ने बिरगांव में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता को 121 करोड़ की लागत के कार्यों की सौगातें दी। जिसमें बिरगांव आवर्धन जल प्रदाय योजना के उन्नयन कार्य हेतु 104 करोड 23 लाख, आडवाणी आर्लिकॉन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगांव के मुख्य द्वार के पास सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 35 लाख, अधोसंरचना मद अंतर्गत समस्त वार्डों में जल प्रदाय व्यवस्था हेतु पीवीसी स्टोरेज टैंक एवं विभिन्न विकास कार्य हेतु 53 लाख 36 हजार, स्वच्छता कार्य के लिए ई-रिक्शा हेतु एक करोड़ 48 लाख 35 हजार, अधोसंरचना मद अंतर्गत सीसी सड़क एवं नाली निर्माण हेतु 69 कार्य के लिए 9 करोड 47 लाख 48 हजार, 14वें वित्त आयोग अंतर्गत सीसी सड़क एवं नाली निर्माण हेतु 42 कार्य के लिए 4 करोड 75 लाख 75 हजार की 83 के कार्य शामिल हैं। 




 मुख्यमंत्री बघेल ने क्षेत्रीय विधायक सतनारायण शर्मा के आग्रह पर बिरगांव में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की वहीं उन्होंने बिरगांव कालेज का नामकरण स्वर्गीय नंदकुमार पटेल के नाम से किए जाने तथा बिरगांव क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की। कार्यक्रम में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत 148 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया तथा 53 लोगों को ई-रिक्शा का भी वितरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कंचन कुर्रे सतरूपा निषाद, सुनिधि देवांगन, दुलारी देवांगन, निलेश वरी साहू, रजनी साहू, नरवादिया यादव, रीना बाई तथा कुमारी दास को पट्टा वितरण किया तथा ज्योति झारिया, अहिल्या जामुलकर, ममता धु्रव, योगेश एवं लोकेश को ई-रिक्शा की चाबी प्रदान की।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।