रायपुर: भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जंयती के मौके पर छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने 19 नवंबर को महिलाओं के लिए दाई-दादी मोबाइल क्लिनिक की शुरुआत की| महिलाओं के लिए शुरू की जाने वाली यह मेडिकल मोबाइल क्लिनिक देश में अपनी तरह की पहली योजना है।
छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी के जन्म दिवस पर महिलाओं के लिए क्लीनिक दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ किया। CM भूपेश बघेल ने पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए 03 स्पेशल मोबाइल दाई-दीदी क्लीनिक को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
क्लिनिक में केवल महिला मरीजों को ही निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। दाई-दीदी क्लिनिक की गाड़ियों में केवल महिला स्टाफ और डॉक्टर, महिला लैब टेक्निशिन एवं महिला एएनएम ही रहेंगी। क्लिनिक के शुरू होने से महिला श्रमिकों एवं स्लम क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं एवं बच्चियों को अपने घर के पास ही महिला डॉक्टरों के जरिए इलाज की सुविधा मिलेगी।
क्लिनिक में महिलाओं के प्राथमिक उपचार के साथ-साथ महिला चिकित्सक द्वारा स्तन कैंसर की जांच, गर्भवती महिलाओं की नियमित एवं विशेष जांच की अतिरिक्त सुविधा होगी। यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवम्बर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती गांधी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा है कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए..प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने देश की तरक्की के लिए अनेक कड़े फैसले लिए। उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है।