मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जम्मू-कश्मीर: ट्रक से कश्मीर जा रहे चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, 11 एके-47 राइफल, 3 पिस्तौल और 29 ग्रेनेड बरामद

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, एसओजी के दो जवान भी इस मुठभेड…

जम्मू-कश्मीर: ट्रक से कश्मीर जा रहे चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, 11 एके-47 राइफल, 3 पिस्तौल और 29 ग्रेनेड बरामद
जम्मू-कश्मीर: ट्रक से कश्मीर जा रहे चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, 11 एके-47 राइफल, 3 पिस्तौल और 29 ग्रेनेड बरामद | फ़ोटो: TVL News

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में  गुरुवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, एसओजी के दो जवान भी इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।जम्मू के नगरोटा में बन टोल प्लाज़ा के पास आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के कारण सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं।




जम्मू के बन टोल प्लाज़ा के पास जम्मू से कश्मीर घाटी की तरफ जा रहे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए| मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं| सीआरपीएफ की 160 बटालियन और 137 बटालियन के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के SOG गश्त पर थे, उन्हें मिली जानकारी मिली थी कि एक ट्रक पर कुछ आतंकी सवार होकर आ रहे हैं|




मारे गए आतंकवादियों के पास से 11 एके-47 राइफल, 3 पिस्तौल, 29 ग्रेनेड और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। जम्मू के नगरोटा में बन टोल प्लाज़ा के पास हो रही मुठभेड़ अब समाप्त हो गई है। घायल जवानों में अखनूर के कुलदीप राज (32) और नील कासिम बनिहाल रामबन के मोहम्मद इशाक मलिक (40) शामिल हैं। दोनों को गर्दन में चोट आई है। घायल जवानों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।




जम्मू ज़ोन IG मुकेश सिंह ने कहा,''आज सुबह 5 बजे चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोक गया लेकिन ट्रक चालक वहां से भाग गया। ट्रक की तलाशी ली गई और उसी दौरान पुलिस पर फायरिंग हुई जिसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू हुई। मुठभेड़ 3 घंटे चला। मुठभेड़ के दौरान 4 आतंकी मारे गए और हमारे 2 पुलिसकर्मी घायल हुए|




IG मुकेश सिंह ने कहा,''मारे गए 4 आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है। इनके पास से 11 एके-47 राइफल, 3 पिस्तौल, 29 ग्रेनेड और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। ऐसा लगता है कि ये लोग कुछ बड़ा करने के इरादे से घुसपैठ किए थे और जम्मू से कश्मीर घाटी की तरफ जा रहे थे। ऑपरेशन जारी है|



IG मुकेश सिंह ने कहा,'ट्रक चालक फरार है, हम उसकी तलाश कर रहे हैं। यह संभव है कि वे एक बड़े हमले की योजना बना रहे थे। इस तरह की जब्ती अभूतपूर्व है। यह संभव है कि वे डीडीसी चुनाव को निशाना बना रहे थे। हालाँकि, हम जाँच कर रहे हैं|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।