मुख्य सामग्री पर जाएँ
30 सितंबर 2026

उपार्जन केन्द्रों में रखे धान की सुरक्षा की जिम्मेदारी समितियों की: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत

रायपुर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां राज्य के खाद्य अधिकारियों की वर्चुअल बैठक में कस्टम मिलिंग की अद्यतन स्थिति की जिलेवार समीक्षा की। मंत्री भगत ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों…

उपार्जन केन्द्रों में रखे धान की सुरक्षा की जिम्मेदारी समितियों की: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत
उपार्जन केन्द्रों में रखे धान की सुरक्षा की जिम्मेदारी समितियों की: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत | फ़ोटो: TVL News

रायपुर:  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां राज्य के खाद्य अधिकारियों की वर्चुअल बैठक में कस्टम मिलिंग की अद्यतन स्थिति की जिलेवार समीक्षा की। मंत्री भगत ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में रखे धान की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी समितियों एवं संबंधित अधिकारियों की है। उन्होंने सभी जिले के खाद्य अधिकारियों को उपार्जन केन्द्र में रखे धान को असामयिक बारिश से बचाने के लिए समय पूर्व ढककर रखने के लिए आवश्यक उपाय कराने के निर्देश दिए। मंत्री भगत ने धान के उठाव में और तेजी लाने एवं कस्टम मिलिंग के संबंध में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा है। उन्होंने गत वर्ष 2019-20 का कस्टम मिलिंग के शेष धान का निराकरण जल्द से जल्द करने कहा।



 मंत्री भगत ने रायपुर जिले की कस्टम मिलिंग की समीक्षा के दौरान कहा कि धान का उठाव नहीं करने वाले मिलरों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें। खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि उपार्जित धान में से 61.43 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव समितियों से हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कस्टम मिलिंग के एवज में 20.38 लाख मीट्रिक टन चावल जमा हो चुका है। 




बिलासपुर, बस्तर, कांकेर, कोण्डागांव, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर जिले के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि कस्टम मिलिंग के साथ ही चावल जमा कराने का काम सुचारू रूप से चल रहा है और एकाध महीने में कस्टम मिलिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री भगत ने प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे शक्कर, गुड़, पोर्टिफाइड चावल, खाद्यान्न आदि की भण्डारण और वितरण के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में खाद्य विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार सोनी, नान के प्रबंध संचालक निरंजन दास, एमडी मार्कफेड अंकित आनंद सहित खाद्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।