रायपुर: कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का तीसरे चरण से 4 मई से शुरू हुआ हो गया है| लॉकडाउन के तीसरे चरण में सभी राज्यों ने कुछ छूट भी दी हैं| इसी बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रीन ज़ोन एरिया में शराब की होम डिलीवरी शुरू की,लेकिन एक ग्राहक एक बार में 5000 ml तक का ऑनलाइन ऑर्डर कर सकता है|
छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा सरकार ने राज्य के ग्रीन ज़ोन एरिया में शराब की होम डिलीवरी शुरू की। एक ग्राहक एक बार में 5000 ml तक का ऑनलाइन ऑर्डर कर सकता है, जिसकी डिलीवरी की कीमत 120 रुपये होगा।
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है| कोरोना से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या ने देश की चिंता बढ़ा दी है| देश में कोरोनावायरस से पिछले 24 घंटों में अब तक सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं और सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं|पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3900 नए मामले सामने आए हैं और 195 लोगों की मौत हुई है|
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक,भारत में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 46433 हो गई है जिसमें 32134 कोरोना के सक्रिय मामले, 12727 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेटेड और 1568 मौतें शामिल हैं| पिछले 24 घंटों में 3900 COVID19 मामले सामने आए और 195 मौतें हुई हैं। दोनों में ये अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है|