मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सुकमा नक्सली हमले में जान गंवाने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट को रायपुर में दी गई श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़ गृह मंत्री ने कहा-ये नक्सलियों की कायराना हरकत

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा (Sukma) जिले में शनिवार रात नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक अधिकारी शहीद हो गए हैं जबकि 10 जवान घायल हुए हैं| सुकमा में कल I…

सुकमा नक्सली हमले में जान गंवाने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट को रायपुर में दी गई श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़ गृह मंत्री ने कहा-ये नक्सलियों की कायराना हरकत
सुकमा नक्सली हमले में जान गंवाने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट को रायपुर में दी गई श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़ गृह मंत्री ने कहा-ये नक्सलियों की कायराना हरकत | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा (Sukma) जिले में  शनिवार रात नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक अधिकारी शहीद हो गए हैं जबकि 10 जवान घायल हुए हैं|

 सुकमा में कल IED हमले में जान गंवाने वाले CRPF की CoBRA 206 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव को आज रायपुर में श्रद्धांजलि दी गई। राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी श्रद्धांजलि दी।


छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा,''ये नक्सलियों की कायराना हरकत है क्योंकि हमारे सुरक्षाबल जिस तरीके से अभियान चला रहे हैं उसकी वजह से सर्वाधिक नक्सली गिरफ्तार हुए और मारे गए। इस घटना में CRPF के 10 लोग घायल हुए। सभी ख़तरे से बाहर हैं, एक जवान की मृत्यु हुई|




छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा,''सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट में हमारे एक वीर जवान के शहीद होने एवं नौ वीर जवानों के घायल होने का दुःखद समाचार मिला। इस दुःखद घड़ी में हम सब वीर जवानों के परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।





छत्तीसगढ़ के सुकमा (Sukma) जिले में यह नक्सली हमला (Naxal Attack) शनिवार रात 8 बजकर 30 मिनट पर रायपुर से 450 किलोमीटर दूर चिंतलनार इलाके में हुआ| घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए बाहर निकाला गया है| सभी घायल जवान कोबरा 206 बटालियन के हैं| इलाज के दौरान सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव का आज सुबह मौत हो गई| अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है|




जानकारी के मुताबिक, आईईडी ब्लास्ट में CoBRA 206 के सेकेंड इन कमांड दिनेश सिंह और असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव सहित 206 कोबरा के 10 जवान घायल हुए थे| मौके से सभी घायलों को तुरंत चिंतलनार फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया| बाद में रात में सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर शिफ्ट किया गया|



इलाज के दौरान असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव शहादत को प्राप्त हो गये|उन्होंने रायपुर में आज सुबह लगभग 03:30 बजे अपनी अंतिम सांस ली|शहीद नितिन भालेराव मूल रूप से महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले थे|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।