मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

GHMC Elections: हैदराबाद में बोले अमित शाह-एक बार BJP को मौका दीजिए, हम हैदराबाद को Dynasty से Democracy की ओर ले जाना चाहते हैं

हैदराबाद: हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (GHMC Elections) के लिए गृह मंत्री अमित शाह सिकंदराबाद में रोड शो किया।हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (GHMC Elections) के लिए प्रचार करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कह…

GHMC Elections: हैदराबाद में बोले अमित शाह-एक बार BJP को मौका दीजिए, हम हैदराबाद को Dynasty से Democracy की ओर ले जाना चाहते हैं
GHMC Elections: हैदराबाद में बोले अमित शाह-एक बार BJP को मौका दीजिए, हम हैदराबाद को Dynasty से Democracy की ओर ले जाना चाहते हैं | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद: हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (GHMC Elections) के लिए गृह मंत्री अमित शाह सिकंदराबाद में रोड शो किया।हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (GHMC Elections) के लिए प्रचार करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि,''मैं हैदराबाद की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि एक बार भाजपा को मौका दीजिए, हम सारे अवैध निर्माण का हटाकर पानी की निकासी सुचारू करेंगे|




प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि,एक बार भाजपा को मौका दीजिए ''हम हैदराबाद को Dynasty से democracy की ओर ले जाना चाहते हैं।हम हैदराबाद को भ्रष्टाचार से पारदर्शिता की ओर ले जाना चाहते हैं। हम हैदराबाद को तुष्टिकरण से विकास की ओर ले जाना चाहते हैं।



अमित शाह ने कहा कि,हैदराबाद में जिस प्रकार का कॉरपोरेशन TRS और मजलिस के नेतृत्व में चला है, वो हैदराबाद को विश्व का IT हब बनाने में सबसे बड़ा रोढ़ा है। बारिश में शहर में पानी भरने से करीब 60 लाख लोग परेशान हुए। मजलिस के इशारों पर अवैध निर्माण होता है, इससे पानी की निकासी रुकती है।





उन्होंने कहा कि,'मैं हैदराबाद की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि एक बार भाजपा को मौका दीजिए, हम सारे अवैध निर्माण का हटाकर पानी की निकासी सुचारू करेंगे| केसीआर और मजलिस ने 100 दिन की योजना का वादा किया था, इसका हिसाब हैदराबाद की जनता मांगती है। 5 साल में कुछ भी किया हो तो यहां की जनता के सामने रखिए। सिटिजन चार्टर का वादा किया था, उसका क्या हुआ..?





अमित शाह ने कहा कि,''नरेन्द्र मोदी जी हैदराबाद के लोगों ने लिए आयुष्मान भारत योजना लाए ताकि गरीबों को साल में 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिल सके। आपने राजनीतिक कारणों ये योजना हैदराबाद में लागू नहीं होने दी।




उन्होंने कहा कि,'हम हैदराबाद को Dynasty से democracy की ओर ले जाना चाहते हैं। चाहे ओवैसी साहब की पार्टी हो या TRS हो, सब हमें सवाल करते हैं। मैं इसने पूछना चाहता हूं कि इतने बड़े तेलंगाना में आपको आपके परिवार के अलावा कोई नहीं मिलता है क्या?  क्या किसी में कोई टेलेंट नहीं है? हम हैदराबाद को भ्रष्टाचार से पारदर्शिता की ओर ले जाना चाहते हैं। हम हैदराबाद को तुष्टिकरण से विकास की ओर ले जाना चाहते हैं।




उन्होंने कहा कि,'हम हैदराबाद को नवाब, निज़ाम संस्कृति से मुक्त करने और यहाँ एक मिनी-इंडिया बनाने जा रहे हैं।हम हैदराबाद को एक आधुनिक शहर में बनाना चाहते हैं, जो निज़ाम की संस्कृति से मुक्त है।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।