मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ : धमतरी में ​​​​​​​लगभग एक लाख रूपए के अवैध सागौन तथा बीजा चिरान जब्त

धमतरी/रायपुर: वनमण्डल धमतरी के दुगली परिक्षेत्र के चारगांव में रोमलाल वल्द दुकालुराम के घर पर वन विभाग द्वारा आज 06 मार्च को निशान देही के आधार पर अचानक दबिश दी गई। वनमण्डलाधिकारी धमतरी श्रीमती सतोवि…

छत्तीसगढ़ : धमतरी में ​​​​​​​लगभग एक लाख रूपए के अवैध सागौन तथा बीजा चिरान जब्त
छत्तीसगढ़ : धमतरी में ​​​​​​​लगभग एक लाख रूपए के अवैध सागौन तथा बीजा चिरान जब्त | फ़ोटो: TVL News

धमतरी/रायपुर:  वनमण्डल धमतरी के दुगली परिक्षेत्र के चारगांव में रोमलाल वल्द दुकालुराम के घर पर वन विभाग द्वारा आज 06 मार्च को निशान देही के आधार पर अचानक दबिश दी गई।  वनमण्डलाधिकारी धमतरी श्रीमती सतोविशा समाजदार के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा वहां जांच के दौरान रोमलाल के घर से अवैध रूप से संग्रहित 2.150 घनमीटर सागौन, बीजा चिरान काष्ठ की जप्ती की कार्रवाई की गई। इसका अनुमानित मूल्य लगभग एक लाख रूपए आंका गया है।




इसके पहले नगरी परिक्षेत्र के विभागीय अमला द्वारा हाथियों पर निगरानी रखने के लिए क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था, इस दौरान 5 मार्च को रात्रि में 2 बजे के आस-पास डोंगरडुला जबरा चौक पर 2 सायकल वालों से 5 नग सागौन चिरान सिलपट जब्त किया गया था। इनमें से एक राजू वल्द रोमलाल वट्टी रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। 




दूसरे व्यक्ति कविलाल वल्द तेजु राम गोड़ ग्राम चारगांव के निशान देही पर रोमलाल के घर पर छापा मारकर उक्त वनोपज जब्त की गई। इसी व्यक्ति के निशान देही पर चारगांव से लगभग 4 कि.मी. अंदर जंगल में कक्ष क्रमांक 330, चारगांव बीट में अतिक्रमण कर झोपड़ी बनाकर रह रहे  जेठू राम कमार वल्द सुमर सिंग कमार साकिन खरका को समझा बुझाकर उनकी झोपड़ी उन्ही के द्वारा तोड़कर वन भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। इनमें संबंधित आरोपियों के खिलाफ वन अपराध के प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



 उक्त कार्यवाही में वनमंडलाधिकारी धमतरी श्रीमति समाजदार ने मौके पर पहुँचकर सभी विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को मार्गदर्शन दिया। कार्रवाई में उप वनमंडलाधिकारी नगरी आलोक बाजपेयी, उप वनमंडलाधिकारी बिरगुड़ी  हरीश पाण्डेय, परिक्षेत्र अधिकारी दुगली अनिल वर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी नगरी जी. एस. परमार तथा  मुधकर,  संदीप सोम,.जी.पी. वर्मा, मो. रिजवान आदि वन कर्मचारी शामिल थे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।