मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रोजाना जांच की क्षमता भी बढ़ाई जा रही, बिलासपुर मेडिकल कॉलेज में आज से आरटीपीसीआर जांच शुरू: छत्तीसगढ़ सरकार

● कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज और देखभाल सुविधा का लगातार विस्तार● रोजाना जांच की क्षमता भी बढ़ाई जा रही, बिलासपुर मेडिकल कॉलेज में आज से आरटीपीसीआर जांच शुरू● प्रदेश में अब तक 3.16 लाख सैंपलों की…

रोजाना जांच की क्षमता भी बढ़ाई जा रही, बिलासपुर मेडिकल कॉलेज में आज से आरटीपीसीआर जांच शुरू: छत्तीसगढ़ सरकार
रोजाना जांच की क्षमता भी बढ़ाई जा रही, बिलासपुर मेडिकल कॉलेज में आज से आरटीपीसीआर जांच शुरू: छत्तीसगढ़ सरकार | फ़ोटो: TVL News

● कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज और देखभाल सुविधा का लगातार विस्तार

● रोजाना जांच की क्षमता भी बढ़ाई जा रही, बिलासपुर मेडिकल कॉलेज में आज से आरटीपीसीआर जांच शुरू

● प्रदेश में अब तक 3.16 लाख सैंपलों की जांच

● 157 कोविड केयर सेंटर्स में अभी 18598 बिस्तर उपलब्ध, 25 हजार बिस्तरों की व्यवस्था के निर्देश



रायपुर: कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार इससे निपटने की व्यापक और पुख्ता व्यवस्था में लगी है। कोरोना वायरस से संक्रमितों के इलाज के लिए अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में बिस्तरों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य निर्धारित कर सभी जिलों में पर्याप्त बिस्तरों के इंतजाम के निर्देश दिए हैं। कोरोना वायरस संक्रमितों की पहचान के लिए सैंपल जांच की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। आरटीपीसीआर और ट्र-नाट विधि से जांच के साथ ही सभी जिलों में रैपिड एंटीजन किट से भी जांच की जा रही है। 



प्रदेश के तीन और मेडिकल कॉलेजों राजनांदगांव, बिलासपुर एवं अंबिकापुर में आरटीपीसीआर जांच की अनुमति मिल गई है। इन तीन नए संस्थानों को मिलाकर अब आरटीपीसीआर जांच केंद्रों की संख्या सात हो गई है। एम्स रायपुर, डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल तथा रायगढ़ और जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में पहले से ही सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच हो रही है। बिलासपुर स्थित मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (CIMS) में आज से सैंपल जांच शुरू हो गई है।



कोविड-19 की पहचान के लिए प्रदेश में 31 जुलाई तक तीन लाख 16 हजार 501 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। आरटीपीसीआर से शासकीय मेडिकल कॉलेजों में दो लाख 58 हजार 841 और निजी लैबों के माध्यम से 1241 सैंपलों की जांच की गई है। शासकीय ट्रू-नाट लैबों में 25 हजार 148 और निजी क्षेत्र के ट्रू-नाट लैबों में 1905 सैंपलों की जांच हुई है। वहीं विभिन्न जिलों में रैपिड एंटीजन किट से 29 हजार 366 सैंपल जांचे गए हैं। ज्यादा से ज्यादा सैंपलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय बीएसएल-2 लैबों में पूल टेस्टिंग भी की जा रही है। 




कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज के लिए विशेषीकृत कोविड अस्पतालों के साथ ही कोविड केयर सेंटर्स में भी बिस्तरों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए जिलेवार लक्ष्य निर्धारित कर ज्यादा मरीजों वाले जिलों में इसके लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा प्रयोग के तौर पर बिना लक्षण वाले मरीजों के होम-आइसोलेशन और उपचार के लिए सभी जिलों को अनुमति दी गई है। इसके लिए शासन द्वारा कलेक्टरों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 




कोविड-19 के लक्षणरहित और हल्के लक्षण वाले मरीजों के इलाज के लिए प्रदेश भर के 157 कोविड केयर सेंटर्स में 18 हजार 598 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अभी कुल लगभग 25 हजार बिस्तरों के लक्ष्य के साथ इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। प्रदेश के 29 विशेषीकृत कोविड अस्पतालों में 3384 मरीजों के इलाज की व्यवस्था है। गंभीर मरीजों के लिए यहां 479 वेंटिलेटर्स के साथ 445 आईसीयू और 296 एचडीयू (High Dependency Unit) बिस्तर हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 166 क्वारेंटाइन सेंटर्स में भी 4301 बिस्तर हैं। रायपुर और बिलासपुर के कुछ निजी अस्पतालों को भी कोविड-19 के इलाज की अनुमति दी गई है







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।