मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सख्त कार्रवाई होगी: संत कालीचरण द्वारा महात्मा गांधी पर बोले गए अपशब्दों पर बोले CM बघेल, 'बापू को गाली देकर, समाज मे विष....

रायपुर: महात्मा गांधी को 'गालियां' देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भड़के हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ शांति, प्रेम और भाईचारे की धरती है। हिंसात्मक बातें यहां बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उ…

सख्त कार्रवाई होगी: संत कालीचरण द्वारा महात्मा गांधी पर बोले गए अपशब्दों पर बोले CM बघेल, 'बापू को गाली देकर, समाज मे विष....
सख्त कार्रवाई होगी: संत कालीचरण द्वारा महात्मा गांधी पर बोले गए अपशब्दों पर बोले CM बघेल, 'बापू को गाली देकर, समाज मे विष.... | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: महात्मा गांधी को 'गालियां' देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भड़के हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ शांति, प्रेम और भाईचारे की धरती है। हिंसात्मक बातें यहां बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, किसी ने भी समाज में जहर घोलने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई होगी। मध्य प्रदेश के सतना रवाना होने से पहले हवाई अड्‌डे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में आयोजित धर्म संसद के दौरान उठे मुद्दों और विवाद पर बात की। उन्होंने इसके लिए भाजपा पर भी निशाना साधा। कहा, अभी तक BJP के नेताओं की ओर से कोई बयान क्यों नहीं आया। भाजपा इस पर मौन क्यों है|




रायपुर में आयोजित धर्म संसद में संत कालीचरण द्वारा महात्मा गांधी पर बोले गए अपशब्दों पर छत्तीसढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा,''उनके (कालीचरण) द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में इतना बड़ा बयान दिया गया है लेकिन भाजपा नेताओं की तरफ़ से मामले में एक भी बयान नहीं आया है। भाजपा मौन है। ये धरती शांति की है| यहां पर उत्तेजक और हिंसात्मक बातें बर्दाश्त नहीं की जाती है। राष्ट्रपिता के बारे में इस प्रकार की बातें बोलना निश्चित रूप से दर्शाता है कि उनकी मानसिक स्थिति क्या है। जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। जितने भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं वह उठाए जाएंगे|



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रशासन की ओर से जितने कड़े से कड़ा कदम हो सकता है उठाया जाएगा। इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई होगी चाहे वह व्यक्ति कोई भी हो। समाज में जहर घोलने की कोशिश करेंगे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, FIR दर्ज हो चुकी है। मामला पुलिस देख रही है, जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई होगी।



https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-case-registered-against-kalicharan-for-making-derogatory-remarks-against-mahatma-gandhi


CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि,''राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने वाले हिंदुत्ववादी कालीचरण के विरुद्ध थाना टिकरापारा, रायपुर में अपराध क्रमांक 578/2021 धारा 505(2), 294 IPC के तहत अपराध दर्ज़ किया गया है। 



CM भूपेश बघेल ने कहा कि ,''बापू को गाली देकर, समाज मे विष वमन करके अगर किसी पाखंडी को लगता है कि वो अपने मंसूबों में कामयाब हो जाएंगे, तो उनका भ्रम है। उनके आका भी दोनों सुन लें.. भारत और सनातन संस्कृति दोनों की आत्मा पर चोट करने की जो भी कोशिश करेगा... न संविधान उसे बख्शेगा, न जनता उन्हें स्वीकार करेगी।


https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-raipur-dharm-sansad-kalicharan-says-gandhi-destroyed-the-country-salutations-to-godse-ji-who-killed-him




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।