म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स में छत्तीसगढ़ के 2 शहरों ने देश के टॉप 10 शहरों में बनाई जगह, CM बघेल ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो-कर्मचारियों को दी बधाई
रायपुर: म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स में छत्तीसगढ़ के 2 शहरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के टॉप 10 शहरों में जगह बनाई है। रायपुर शहर को 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में देश में…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स में छत्तीसगढ़ के 2 शहरों ने देश के टॉप 10 शहरों में बनाई जगह, CM बघेल ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो-कर्मचारियों को दी बधाई | फ़ोटो: TVL News
रायपुर: म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स में छत्तीसगढ़ के 2 शहरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के टॉप 10 शहरों में जगह बनाई है। रायपुर शहर को 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में देश में 7वां एवं बिलासपुर शहर को 10 लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में 7वां रैंक प्राप्त हुआ है। दोनों शहरों को शहरी निकायों (सरकार) द्वारा नागरिकों को मूलभूत नागरिक सुुविधाएं उपलब्ध कराने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण देश में सातवां रैंक प्राप्त हुआ है।
भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के शहरों के मध्य आयोजित म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। परिणामों की घोषणा केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा नई दिल्ली में की गई।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर एवं बिलासपुर के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं नगरीय प्रशासन विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ लगातार शहरी क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया जा रहा है। ज्ञात हो कि गत वर्ष देश में स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में बेहतर कार्य हेतु छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया था।
इस उपलब्धि पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने शहर वासियों एवं विभागीय अधिकारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन दोहराने की बात कही है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 4 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।