मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राज कुमार हिरानी को इंडस्ट्री में पूरे हुए शानदार 20 साल!

डंकी के लिए हर किसी को बेकरार करने वाले राज कुमार हिरानी के 20 सालों का मनाइए जश्न, 'मुन्नाभाई एम. बी. बी. एस' के साथ शुरू किया था अपना शानदार करियरफिल्ममेकर राज कुमार हिरानी इन दिनों अपने निर्देशन म…

राज कुमार हिरानी को इंडस्ट्री में पूरे हुए शानदार 20 साल!
राज कुमार हिरानी को इंडस्ट्री में पूरे हुए शानदार 20 साल! | फ़ोटो: TVL News

डंकी के लिए हर किसी को बेकरार करने वाले राज कुमार हिरानी के 20 सालों का मनाइए जश्न, 'मुन्नाभाई एम. बी. बी. एस' के साथ शुरू किया था अपना शानदार करियर


फिल्ममेकर राज कुमार हिरानी इन दिनों अपने निर्देशन में बनी मच अवेटेड फिल्म 'डंकी' को लेकर छाए हुए हैं। और दर्शक बस ये जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर 'डंकी' के साथ इस बार डायरेक्टर क्या कुछ खास उनके लिए लेकर आ रहे हैं। ऐसे में फैन्स की ये बेकरारी समझी भी जा सकती है क्योंकि राजकुमार हिरानी ने 2003 से अपने दर्शकों के दिलों को लगातार छूआ है। अपने करियर की शुरूआत से ही वो एक ऐसे स्टोरीटेलर के रूप में सामने आए जो ह्यूमन इमोशन्स के हर पहूल को समझता और उसे स्क्रीन्स पर उतारने की कला में माहिर था। जी हां, ये राज कुमार हिरानी ही हैं जिन्होंने देश को मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस जैसी कल्ट कॉमेडी फिल्म दी और अपने सिनेमाई सफर की एक शानदार स्टार्ट की। आज उन्हें बतौर फिल्म मेकर अपना डेब्यू करें 20 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन इन सालों में दर्शकों को अपनी कहानी के साथ जोड़े रखने के उनके जज्बे में जरा भी कमी नहीं आई।


यही नहीं, राजकुमार हिरानी इंडस्ट्री में 100℅ सक्सेस रेट वाले एकमात्र निर्देशक हैं। 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.' के ठीक बाद, वह 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट्स', 'पीके' और 'संजू' लेकर आए और इसमें कोई संदेह नहीं है, ये सभी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर और वास्तव में प्रतिष्ठित फिल्में हैं जो अभी भी जनता के दिलों में ताज़ा और जिंदा हैं। यह कहते हुए कि उनकी नजर इंसानों के हर पहलू पर है, विपरीत परिस्थितियों से लेकर उनके अच्छे पलों तक, सब कुछ आप राजकुमार हिरानी के सिनेमा में देख सकते हैं।


इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनका कहानियां सुनाने का एक अलग ही अंदाज हैं जो उन्हें एक अलग लीग में खड़ा करता है। जिस तरह से राजकुमार हिरानी किसी फिल्म को स्क्रीन पर लाते हैं, वह सुचमुच ह्यूमर और इमोशन्स के सही मेल के साथ बेहद खास बन जाती है और दिलों को छू जाती है।


तो, अब 20 साल पूरे हो चुके हैं राजकुमार हिरानी को अपनी पहली फिल्म दिए हुए जो आज भी एक एवरग्रीन क्लासिक बनी हुई है। वहीं दर्शकों को हमेशा यह देखने का इंतजार रहता है कि वो नेक्स्ट स्क्रीन पर क्या जादू बिखेरने वाले हैं और इस बार ये और भी खास हो गया है क्योंकि वो शाहरुख खान के साथ 'डंकी' ला रहे हैं, जो दोनों का एक साथ पहला सहयोग है। जबकि लबें समय से दोनों के बीच कोलेबोरेशन होते होते रह जा रहा था जिस बात का खुलासा खुद 'डंकी' एक्टर ने हाल में किया था। खैर, डंकी ड्रॉप 4 के ट्रेलर और गानों ने पहले ही राजकुमार हिरानी के दुनिया की खूबसूरत झलक पेश कर चुके है। अब बस इंतजार है तो फिल्म के थिएटर्स में आना का जो जल्द खत्म हो जाएगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।