जयपुर: फोन टैपिंग मामले में दिल्ली पुलिस के समन भेजने पर राजस्थान कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा,'''राजस्थान में चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र एस शेखावत मुख्य किरदार के रूप में सामने आए। इसके लिए PM को उनसे इस्तीफा मांगना चाहिए या बर्खास्त कर देना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ|
महेश जोशी ने कहा,''केंद्रीय मंत्री गजेंद्र एस शेखावत खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीएम और गृहमंत्री ने उसे बचाने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को दे दी इसलिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जबकि शेखावत जी की जांच होनी चाहिए थी लेकिन उनकी जांच करने के बजाय गलत तरीके से FIR दर्ज कराया गया|
राजस्थान कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा,'' मैं गजेंद्र सिंह शेखावत जी को एक बार फिर चुनौती देता हूं कि अगर उनमें नैतिक साहस है तो वो एसीपी के पास आकर अपनी आवाज़ का सैंपल दें..जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए|
उसके (गजेंद्र सिंह शेखावत) खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उसे बचाने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को दे दी। इसलिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत की जांच होनी चाहिए थी| एक चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र एस शेखावत मुख्य पात्र निकले। पीएम को इस्तीफा मांगना चाहिए था या उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ|