Rajasthan Assembly Elections 2023:राजस्थान विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव आयोग ने सोमवार को चुनाव की तारीखों का एलान किया। राजस्थान में एक चरण मतदान कराया जाएगा। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के परिणात सभी राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम ) के साथ तीन दिसंबर को आएंगे।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी| चुनाव आयोग के मुताबिक,'' राजस्थान में 5.2 करोड़ मतदाता हैं...|" 2.73 करोड़ पुरूष और 2.52 करोड़ महिला मतदाता हैं..."| जबकि फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या 22.04 लाख है|
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "...17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी परिवर्धन, विलोपन और संशोधन कराना है तो उसका स्वागत है, वे ऐसा करा सकते हैं..."