MP Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल आज सोमवार (09 अक्टूबर) को बज गया। मध्यप्रदेश में एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
चुनाव आयोग ने सोमवार को चुनाव तारीखों का एलान कर दिया। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही आज से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेश के 5.6 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकगे।
चुनाव आयोग के मुताबिक,'' मध्यप्रदेश में 5.6 करोड़ मतदाता हैं...|" 2.88 करोड़ पुरूष और 2.72 करोड़ महिला मतदाता हैं..."| जबकि फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या 22.36 लाख है|
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "...17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी परिवर्धन, विलोपन और संशोधन कराना है तो उसका स्वागत है, वे ऐसा करा सकते हैं..."