रामपुर: महिलाओं पर विवादित टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कर किया गया है| फर्जी केसों में फ़साने को लेकर आजम खां ने कहा था,' 'मैं पिछली 4 सरकारों में मंत्री था और अगर मैं पावर का उपयोग करता तो अजन्मे बच्चे अपनी मां से पूछते कि मां आजम खान से पूछो कि जन्म लेना है की नहीं।'
रामपुर के DSP अनुज कुमार चौधरी ने कहा,''29 नवंबर को चुनावी सभा में सपा नेता के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान द्वारा की गई एक टिप्पणी पर महिलाओं में आक्रोश था। शहनाज नाम की एक महिला ने थाने में तहरीर दी है। मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है|
शिकायतकर्ता शहनाज ने कहा कि आजम खान ने कहा, 'मैं पिछली 4 सरकारों में मंत्री था और अगर मैं पावर का उपयोग करता तो अजन्मे बच्चे अपनी मां से पूछते कि मां आजम खान से पूछो कि जन्म लेना है की नहीं।' आगे की जांच जारी है|
सपा नेता आजम खान के बयान पर मुरादाबाद में महिला कार्यकर्ता रितु नारंग ने कहा,''आजम खान अपने आप को वरिष्ठ नेता कहते हैं और अपने भाषण में नारी का अपमान करते हैं। उन्होंने नारी के गर्भ का अपमान किया है। उन्हें महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए|