रामपुर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से यूपी के रामपुर में मुलाकात की।बता दें, नवरीत सिंह की गत 26 जनवरी को नई दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई दुर्घटना में मौत हो गई थी| रामपुर जिले के दिबदिबा गांव पहुंचकर प्रियंका गांधी ने जान गंवाने वाले नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि दी|
यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया,श्रीमती प्रियंका गाँधी जी ने दिल्ली के किसान आन्दोलन में अपनी जान गंवाने वाले शहीद नवरीत सिंह की अंतिम अरदास में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद के परिवारजनों से मिलकर उनका ढाढ़स बांधा। कांग्रेस पार्टी देश के सैंकड़ों किसानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देगी।
कांग्रेस ने ट्वीट किया,'' श्रीमती प्रियंका गांधी ने काले कानूनों के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए किसान नवरीत सिंह की माताजी के साथ मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की; इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। एक माँ-बाप के लिए अपने जवान बेटे को खोने का क्या दर्द होता है; ये समझने के लिए मानवीय संवेदनाओं का जिंदा होना जरूरी है। किसानों की लड़ाई लड़ते हुए अपनी शहादत देने वाले किसान नवरीत सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि। #कांग्रेस_सदैव_किसानों_के_साथ
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई युवक नवरीत सिंह की मौत पर शोक जताने के लिए उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश बिलासपुर के डिबडिबा गांव पहुंच चुके हैं।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया,''26 जनवरी को दिल्ली में किसान आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद किसान स्वर्गीय नवरीत सिंह जी के तेरहवीं संस्कार में रामपुर पहुंच कर वरिष्ठ सपा नेता, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविंद चौधरी जी ने अर्पित किए श्रद्धासु??न !शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना!
किसान आंदोलन में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान जान गंवाने वाले रामपुर के ग्राम डिबडिबा में नवनीत सिंह की अंतिम अरदास का कार्यक्रम जहां आयोजित किया गया उसके पास ही में बैनर लगाकर किसान विरोधी कानून पर साथ देने वाले मंत्री और विधायक व सांसदों का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। यह आह्वान अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति ने किया है।