नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है| केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 71वां दिन है| वहीं, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) की नेता हरसिमरत कौर किसानों से मिलने गाजीपुर बॉर्डर पहुंची है| लेकिन पुलिस ने पहले ही रोक दिया
विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गया है। हालांकि विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोक दिया है। आपको बता दें कि विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, डीएमके सांसद कनिमोझी, एसएडी सांसद हरसिमरत कौर बादल और टीएमसी सांसद सौगत रॉय समेत कई नेता शामिल हैं।
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) की नेता हरसिमरत कौर ने कहा कि,''हम आठ-दस पार्टियां किसानों से मिलने गाज़ीपुर बॉर्डर जा रही हैं जहां पर किले,13 लेवल की बैरिकेडिंग की गई है, इतना तो हिंदुस्तान के अंदर पाकिस्तान बॉर्डर पर भी नहीं है। हमें संसद में भी इस मुद्दे को उठाने का मौका नहीं दिया जा रहा है जो कि सबसे अहम मुद्दा है|
हरसिमरत कौर ने कहा कि,''''यहां 3 किलोमीटर तक बैरिकेडिंग लगी हुई हैं। ऐसे में किसानों की क्या हालत हो रही होगी। हमें भी यहां रोका जा रहा है हमें भी उनसे मिलने नहीं दे रहे| एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि हम किसानों से मिलने जा रहे हैं। हम सभी किसानों का समर्थन करते हैं, हम सरकार से किसानों के साथ बातचीत करने का अनुरोध करते हैं।