मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

चंपई सोरेन बने झारखंड के नये मुख्यमंत्री, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ

रांची: JMM उपाध्यक्ष चंपई सोरेन ने शुक्रवार को रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलवाई |मुख्यमंत्री के साथ ही कांग्रेस…

चंपई सोरेन बने झारखंड के नये मुख्यमंत्री, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ
चंपई सोरेन बने झारखंड के नये मुख्यमंत्री, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ | फ़ोटो: TVL News

 रांची: JMM उपाध्यक्ष चंपई सोरेन ने शुक्रवार को रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलवाई |मुख्यमंत्री के साथ ही कांग्रेस के आलमगीर आलम और RJD के सत्यानंद भोक्ता ने रांची के राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। 



बता दें कि चंपई सोरेन को बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।  हेमंत सोरेन की कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के 24 घंटे से ज्यादा समय के बाद राज्यपाल ने गुरुवार देर शाम उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया था।   विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद चंपई सोरेन अपने कैबिनेट का विस्तार करेंगे।  इस बार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। 




कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया था।  एजेंसी ने दिन में उनसे सात घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था|



राज्यपाल से गुरुवार शाम को मुलाक़ात के बाद चंपई सोरेन ने कहा था कि उन्होंने बुधवार को ही नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने कहा कि 'हमने राज्यपाल से मिलकर कहा है कि हम सरकार बनाने को लेकर बिल्कुल क्लियर हैं। हमने इस मुलाकात में राज्यपाल से अनुरोध किया कि वे इस मामले में जल्दी करें।'




लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है... ये हमारी लोकतंत्र की परंपरा पर भाजपा का एक और प्रहार..

वहीँ, आज शुक्रवार को झारखंड के मुद्दे पर आज सुबह INDIA गठबंधन के सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट किया। झारखंड मुद्दे पर INDIA गठबंधन के सांसदों द्वारा लोकसभा से वॉक आउट करने पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "आज सदन के प्रारंभ में ही INDIA गठबंधन के विभिन्न साथियों ने सदन और अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की... झारखंड में चुनी हुई सरकार को गिराया जा रहा है। लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है... ये हमारी लोकतंत्र की परंपरा पर भाजपा का एक और प्रहार है..."



शिवसेना (UBT) सांसद  प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण में इतना समय लग गया। ये दिखाता है कि राज्यपाल के औदे का केंद्र सरकार की ओर से किस तरह से दुरूपयोग है रहा है... जो लोग केंद्र सरकार या भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं उनके खिलाफ ये कार्रवाई चल रही है। पूरा चुनाव टूलकिट बनकर रह गया है... सुप्रीम कोर्ट को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।"



जनता के आशा, आकांक्षा के अनुरूप हम काम करेंगे: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

शपथ लेने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "आज झारखंड में मुझे जो दायित्व मिला... यहां के सर्वांगिण विकास के लिए हेमंत सोरेन ने जो काम शुरु किए हैं उसे हमें पूरा करना है। जनता के आशा, आकांक्षा के अनुरूप हम काम करेंगे... हमारी सरकार झारखंड के सभी वर्ग, समुदाय के लिए काम करेगी।"


हम राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भाग लेंगे: चंपई सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "हम राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भाग लेंगे...| चंपई सोरेन ने कहा, "वे (हेमंत सोरेन) हमारी पार्टी के नेता हैं, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई में सफल होंगे।"







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।