मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में 'व्यापार करने में नहीं , बल्कि 'अपराध करने में आसानी' हैं: अखिलेश यादव

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नहीं है ईज ऑफ डूइंग क्राइम है| उन्होंने कहा,''...उत्तर प्रदेश में 'व्यापार करने में आसानी' नहीं…

योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में 'व्यापार करने में नहीं , बल्कि 'अपराध करने में आसानी' हैं: अखिलेश यादव
योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में 'व्यापार करने में नहीं , बल्कि 'अपराध करने में आसानी' हैं: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

 लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नहीं है ईज ऑफ डूइंग क्राइम है| उन्होंने कहा,''...उत्तर प्रदेश में 'व्यापार करने में आसानी' नहीं है बल्कि 'अपराध करने में आसानी' है.... भाजपा की सरकार में ये वो प्रदेश बन गया है जिसमें न्याय के लिए लोगों को आत्महत्या करनी पड़ रही है... इस सरकार में भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस ही जीरो हो गई है... उत्तर प्रदेश में ऐसी लूट कभी नहीं हुई... जो लोग जीरो टॉलरेंस का नारा देते थे वो कानून व्यवस्था में जीरो हैं... PDA के अधिकार को छीनने में नंबर एक हैं।"



उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, "कन्नौज में भाजपा के साथ मिलकर जिंदा वोटरों को मृत बतानेवाले घपलेबाज बीएलओ को जनता की जागरूकता और दबाव के कारण भाजपा सरकार आख़िरकार उसको पद से हटाने पर मजबूर हुई है। अपने हक़ के लिए जब सब एक हो जाते हैं तो बड़ी-से-बड़ी सत्ता को झुका देते हैं। एकजुटता में ही जीत है। 



यादव ने कहा कि,'' जो भी बड़े से बड़े या छोटे से छोटे अधिकारी लोग तक इस तरह के कुकृत्यों में संलिप्त हैं ये उनके लिए भी एक चेतावनी है। उनकी नौकरी भी जाएगी और उनके अपने कैरियर और उनके परिवारों पर भी इस देश विरोधी गतिविधि का नकारात्मक असर पड़ेगा। देश विरोधी अवैधानिक आपराधिक काम करने से उनकी पारिवारिक व सामाजिक छवि भी हमेशा के लिए धूमिल हो जाएगी। इसीलिए ऐसे अधिकारियों से अपील है कि वो जागें और देश-विरोधी काम न करें।



अखिलेश यादव ने कहा कि, "इलाहाबाद के कीटगंज में चौड़ीकरण के नाम पर आम लोगों के घर तो गिराये गये लेकिन जब भाजपा के महापौर का घर आया तो भाजपाई विरोध करने के लिए न जाने कहाँ से प्रकट हो गये, जबकि पहले जब आम घरों की औरतें गुहार-पुकार लगा रहीं थीं तो कोई भाजपाई सामने नहीं आया। सच तो ये है कि सबसे ज़्यादा अवैध घर और ज़मीनों पर क़ब्ज़े भाजपाइयों के ही हैं।  आम जनता ने भाजपा के लिए अपना दरवाज़ा बंद करना शुरू कर दिया है।पीडीए सरकार जनता की नयी आस है। 




अखिलेश यादव ने कहा कि, "भाजपा सरकार और उनके मंत्री द्वारा ED के दुरुपयोग करने पर, इस मामले की सच्चाई उजागर करनेवाले तमिलनाडु के एक दलित IRS अधिकारी बी बालमुरुगन को सेवानिवृत्ति से ठीक पहले निलंबित करना बेहद निंदनीय कृत्य है। वैसे ही उच्च पदों पर PDA के अधिकारी नाममात्र के हैं और जो गिने-चुने हैं भी उनको देश और संविधान के प्रति निष्ठावान होने की सज़ा दी जा रही है। PDA इसका एकजुट विरोध करता है और इस मामले की सर्वोच्च स्तरीय जाँच की माँग करते हुए निलंबित अधिकारी के मान-सम्मान की पुनर्प्रतिष्ठा के लिए देश की ईमानदार जनता से एक साथ आने की अपील करता है। 














tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।