लोगों का डर खत्म करने के लिए सबसे पहले खुद वैक्सीन लेकर टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे झारखंड स्वास्थ्य मंत्री
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कोरोना महामारी के खिलाफ शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान से नहीं डरने की सलाह दी है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि,''अगर लोगों के मन में वैक्सीन…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
लोगों का डर खत्म करने के लिए सबसे पहले खुद वैक्सीन लेकर टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे झारखंड स्वास्थ्य मंत्री | फ़ोटो: TVL News
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कोरोना महामारी के खिलाफ शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान से नहीं डरने की सलाह दी है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि,''अगर लोगों के मन में वैक्सीन के बारे में कोई संशय है तो मैं वैक्सीन सबसे पहले खुद पर लगाऊंगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य कर्मियों से होगी और उनकी टीम का कप्तान होने के नाते वे पहला टीका लेकर इसकी शुरुआत करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि,'अगर लोगों के मन में वैक्सीन के बारे में कोई संशय है तो मैं वैक्सीन सबसे पहले खुद पर लगाऊंगा। डर की कोई बात नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे वैज्ञानिकों ने जो अनुसंधान करके वैक्सीन इजात की है वे निश्चित तौर पर लोकहित में साबित होगी|
उन्होंने बताया कि आज वैक्सीन की पहली खेप राज्य में आ गई है। 1.62 लाख डोज झारखंड को प्राप्त हुई है। शुरुआती दौर में राज्य के 1.31 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा। इसके अलावा रामगढ़ और नामकुम के मिलिट्री सेंटर भी वैक्सीन भेजी जाएगी। टीकाकरण के लिए राज्य में 129 केंद्र बनाए गए हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।