मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

टाइगर श्रॉफ ने अपने दूसरे सिंगल 'कैसनोवा' के साथ यूट्यूब पर किया डेब्यू!

नई दिल्ली: कुछ समय पहले, टाइगर श्रॉफ ने अपना पहला सिंगल 'अनबिलिवेबल' रिलीज़ किया था जो एक हिट साबित हुआ था। यह गाना बिलबोर्ड चार्ट में भी शामिल किया गया था। एक्शन दृश्यों को करने से लेकर लचकदार डांस…

टाइगर श्रॉफ ने अपने दूसरे सिंगल 'कैसनोवा' के साथ यूट्यूब पर किया डेब्यू!
टाइगर श्रॉफ ने अपने दूसरे सिंगल 'कैसनोवा' के साथ यूट्यूब पर किया डेब्यू! | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कुछ समय पहले, टाइगर श्रॉफ ने अपना पहला सिंगल 'अनबिलिवेबल' रिलीज़ किया था जो एक हिट साबित हुआ था। यह गाना बिलबोर्ड चार्ट में भी शामिल किया गया था। एक्शन दृश्यों को करने से लेकर लचकदार डांस और अपने अद्भुत अभिनय तक, अभिनेता ने सब चीज़ में महारत हासिल की है और अब इस टैलेंट में एक ओर नाम शामिल हो गया है। अब उन्हें इंडस्ट्री के सबसे यंगेस्ट सुपरस्टार के रूप में गिना जाता है क्योंकि वह इस स्पेस में चैंपियन बन कर सामने आये हैं।



टाइगर अब न केवल अपने नए गीत, 'कैसनोवा' के साथ वापसी कर ली हैं, बल्कि अब मीडिया कंपनी क्युकी डिजिटल मीडिया के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से गूगल के वीडियो प्लेटफ़ॉर्म यूट्यूब पर अपना डेब्यू चिन्हित करेंगे।  टाइगर का यूट्यूब चैनल अपने रचनात्मक कैलिबर को दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपने ऊर्जावान और खूबसूरत डांस शैली और मनमोह लेने वाले वोकल के साथ, टाइगर का विविध टैलेंट उनके प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट की तरह है।



सॉन्ग लिंक:  https://bit.ly/3bMs071


अभिनेता ने हाल ही में उनके और क्यूकी द्वारा निर्मित इस गाने का एक प्रीव्यू वीडियो साझा किया था, जो उनके सभी सोशल मीडिया हैंडल पर हैं और प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है। यह टाइगर का दूसरा गाना है और यह दर्शकों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। निस्संदेह, टाइगर खुद को चुनौती देता है और अपने क्षितिज का विस्तार करते रहते है। हमेशा की तरह सिल्की डांस मूव्स और पेप्पी ट्यून्स के साथ, टाइगर निश्चित रूप से अपने ग्रूवी नंबर के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। गाने के प्रीव्यू को सिर्फ 24 घंटों में इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन से अधिक बार देखे जाने के साथ, टाइगर के प्रशंसक सॉन्ग लॉन्च होने का इंतजार नहीं कर सकते।



https://www.instagram.com/p/CJ-oQsEH_C2/?igshid=wvfgsy9aw7m0



गाने का टीज़र उनके यूट्यूब चैनल पर भी लॉन्च किया गया था, जो टाइगर को उनके नृत्य और गायन के सर्वश्रेष्ठ के रूप में प्रस्तुत करता है। अभिनेता ने ब्लैक एंड वाइट ओपन कोट और उसी रंग की टोपी और पैंट में थिरकते हुए, एक बार फिर हमें अपना दीवाना बना लिया है। निस्संदेह, प्रीव्यू ने युवा सुपरस्टार के प्रति दर्शकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है।



फ़िल्मों की बात करें तो, टाइगर इस साल अपनी अगली तीन रिलीज़ के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।  वह बागी 4, हीरोपंती 2 और गणपत में नजर आएंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।