मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रेवाड़ी में बदमाशों ने बंदूक की नोक पर 'लूटे' 4 पेट्रोल पंप, CCTV में कैद हुई वारदात

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में बीती रात 4 अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर 4 पेट्रोल पंपों में लूटपाट की। लूट की वारदात CCTV में कैद हो गई है| दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चार पेट्रोल पंपों पर कार सवार चार…

रेवाड़ी में बदमाशों ने बंदूक की नोक पर 'लूटे' 4 पेट्रोल पंप, CCTV में कैद हुई वारदात
रेवाड़ी में बदमाशों ने बंदूक की नोक पर 'लूटे' 4 पेट्रोल पंप, CCTV में कैद हुई वारदात | फ़ोटो: TVL News

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में बीती रात 4 अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर 4 पेट्रोल पंपों में लूटपाट की। लूट की वारदात CCTV में कैद हो गई है|  दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चार पेट्रोल पंपों पर कार सवार चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात रविवार देर रात 10 बजे की है। यह घटना निखरी गांव के पास की है|


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज में बदमाश हाथ में पिस्टल लिए हुए दिख रहे हैं। सेल्समैन की कनपटी पर पिस्टल लगाकर लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं। 



कार सवार बदमाश  शहीद वीरेंद्र पेट्रोल पंप से 40 हजार, दूसरे पेट्रोल पंप से 27 हजार, तीसरे से 10 हजार व चौथे पेट्रोल पंप से 50 हजार 'लूटे हैं| बदमाशों की इस वारदात के बाद रेवाड़ी पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं कई थानों के पुलिस अधिकारी दिल्ली जयपुर हाईवे पर बदमाशों की तलाश में धर पकड़ अभियान चला रहे हैं|

रेवाड़ी के SHO विजेंद्र ने कहा,"कल एक गाड़ी में 4 लड़के पेट्रोल पंप पर आए और गन प्वाइंट पर पैसे छीन लिए। उन्होंने लगभग 7-8 मिनट में पेट्रोल पंप को लूटा। इन चारों ने करीब 1 लाख 5 हजार रुपए लूटे हैं। इन सभी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। FIR दर्ज़ कर जांच की जा रही है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।