अनिल कपूर ने अपनी खुशी को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,आज सैर के दौरान मैंने द मेहता बॉयज के लिए बहुत प्यार सुना, फिर महसूस किया
कि यह मेरे दोस्त बोमन की निर्देशन में बनी पहली फिल्म है! उन्हें शुभकामनाएं. जब दर्शकों को यह पसंद आती है, तो आप जानते हैं कि यह खास है।
रितेश देशमुख ने एक भावपूर्ण नोट साझा करते हुए लिखा, #दमेहताबॉयज का कितना शानदार ट्रेलर है। प्यारे बोम्सी, मुझे आप पर बहुत गर्व है!!
आप कितने बेहतरीन निर्देशक हैं, इसे देखने के लिए उत्सुक हूं। अविनाश तिवारी, आप शानदार हैं।
चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट एलएलपी के साथ मिलकर ईरानी मूवीटोन एलएलपी के बैनर तले बोमन ईरानी, दानेश ईरानी, विकेश भूटानी, और शुजात सौदागर निर्मित की गई
फ़िल्म, द मेहता बॉयज़ का निर्देशन बोमन ईरानी ने किया है।
बोमन ईरानी ने एकेडमी अवार्ड विजेता एलेक्स डिनेलारिस के साथ मिलकर इस फ़िल्म की कहानी भी लिखी है।
इस फ़िल्म में बोमन ईरानी, अविनाश तिवारी, श्रेया चौधरी, और पूजा सरूप मुख्य भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं।
भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में सात फरवरी को प्राइम वीडियो पर हिंदी में द मेहता बॉयज़ का एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगा,