मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हरियाणा : रोहतक में मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में जींद रेलवे लाइन पर आज रविवार सुबह करीब 6:45 बजे समरगोपालपुर गांव के नजदीक मालगाड़ी के 6-8 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके चलते अप लाइन पर रेल यातायात ठप हो गया। आरपीएफ व जीआर…

हरियाणा : रोहतक में मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित
हरियाणा : रोहतक में मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित | फ़ोटो: TVL News

रोहतक:  हरियाणा के रोहतक में जींद रेलवे लाइन पर आज रविवार सुबह करीब 6:45 बजे समरगोपालपुर गांव के नजदीक मालगाड़ी के 6-8 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके चलते अप लाइन पर रेल यातायात ठप हो गया। आरपीएफ व जीआरपी के साथ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 


दिल्ली से पंजाब जा रही ''सरबत दा भला गाड़ी'' को शकूरबस्ती रोकना पड़ा। बठिंडा एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली से रोहतक की तरफ नहीं आ सकी। वहीं पातालकोट का रुट डायवर्ट कर दिया गया है।



रेलवे के मुताबिक,'आज सुबह करीब 6:45 बजे रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर समरगोपालपुर गांव के पास माल गाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। जिससे धमाके के साथ गाड़ी रुक गई। मालगाड़ी के ड्राइवर ने मामले की सूचना रेलवे के रोहतक स्थित कंट्रोल रूम में दी। अप लाइन क गाड़ियों को रोक दिया गया।


इसके चलते रोहतक-जींद रूट पर चलने वाली 6 ट्रेनें प्रभावित हुई है। इनमें से 4 ट्रेन लेट चल रही हैं और 2 को रद करना पड़ा ।सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। डिब्बे उतरने की वजह से दिल्ली की ओर आने-जाने वाली रेल गाड़ियों प्रभावित हो गई। 



उत्तर रेलवे के DRM डिंपी गर्ग ने बताया,''आज सुबह करीब 6:45 बजे एक माल गाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए।  हम जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं कि किस कारण घटना हुई। हम फिलहाल एक लाइन का प्रयोग कर ट्रेनों को निकाल रहे हैं|












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।