मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

तीर्थयात्रियों को केदारनाथ ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: पायलट समेत 7 की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रुद्रप्रयाग केदारनाथ से पहले गरुड़ चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। जानकारी मिली है कि इस हेलीकॉप्टर में…

तीर्थयात्रियों को केदारनाथ ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: पायलट समेत 7 की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश
तीर्थयात्रियों को केदारनाथ ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: पायलट समेत 7 की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश | फ़ोटो: TVL News

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रुद्रप्रयाग केदारनाथ से पहले गरुड़ चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। जानकारी मिली है कि इस हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। जिसमें दो पायलट और 5 यात्री सवार थे।  इस हादसे में सभी सवार लोगों की मौत हो गई है। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है|



आज यानी मंगलवारा को फाटा से केदारनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु हुई| हादसे की वजह खराब मौसम और कोहरा बताया जा रहा है। घने कोहरे की वजह से हेलिकॉप्टर जमीन से टकरा गया। हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई



हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर दुख जताते हुए उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा,'' केदारनाथ के गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है।राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं|



सीएम धामी ने अपने ट्वीट में लिखा, "केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस दुखद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए है।"



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ,  कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने हादसे पर दुख जताया है।



 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा,''  केदारनाथ धाम के पास हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित कई तीर्थयात्रियों के निधन का समाचार बहुत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'' उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं|



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया,''केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के क्रैश की घटना बहुत दुःखद है। इस दुर्घटना में जान गवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,''केदारनाथ धाम से कुछ दूरी पर एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद ख़बर प्राप्त हुई। इस दर्दनाक हादसे में श्रद्धालुओं और पायलट की मृत्यु की सूचना हृदयविदारक है। मैं सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।



केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केदारनाथ में हेलिकॉप्टर का दुर्घटनाग्रस्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम राज्य सरकार के टच में है और हादसे में नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। हम लगातार हालात पर नजर बनाकर रख रहे हैं। पुलिस के साथ-साथ SDRF की टीम मौके पर पहुंची है।



प्रियंका गांधी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा,'' केदारनाथ में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से छह श्रद्धालुओं की मौत का समाचार बेहद दुखद है।  ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।



भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया, केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दु:खद है।  ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिवारों को पीड़ा सहन करने की शक्ति दें।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।