मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

CBI ने 'AAP' छोड़ने का बनाया दबाव: पूछताछ के बाद सिसोदिया ने सीबीआई पर लगाए गंभीर आरोप, बोले-CBI अधिकारियों ने कहा 'AAP' छोड़ दो, वर्ना...

नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से 9 घंटे की पूछताछ की| दिल्ली नई एक्साइज पॉलिसी केस में 9 घंटे की पूछताछ के बाद दिल…

CBI ने 'AAP' छोड़ने का बनाया दबाव: पूछताछ के बाद सिसोदिया ने सीबीआई पर लगाए गंभीर आरोप, बोले-CBI अधिकारियों ने कहा 'AAP' छोड़ दो, वर्ना...
CBI ने 'AAP' छोड़ने का बनाया दबाव: पूछताछ के बाद सिसोदिया ने सीबीआई पर लगाए गंभीर आरोप, बोले-CBI अधिकारियों ने कहा 'AAP' छोड़ दो, वर्ना... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से 9 घंटे की पूछताछ की|  दिल्ली नई एक्साइज पॉलिसी केस में 9 घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली CBI मुख्यालय से बाहर आने के बाद सिसोदिया ने कहा,'सीबीआई अधिकारियों ने मुझे आम आदमी पार्टी छोड़ने के लिए कहा.... मुझ पर दबाव बनाया गया कि आम आदमी पार्टी छोड़ दो|



पूछताछ के बाद सिसोदिया ने कहा,''मैंने CBI कार्यालय में देखा कि किसी भी घोटाले (आबकारी नीति का मामला) का कोई मुद्दा नहीं है। 9 घंटे की पूछताछ में मैं समझ गया कि सारा केस फर्जी है। यह मामला मेरे खिलाफ घोटाले की जांच के लिए नहीं बल्कि दिल्ली में ऑपरेशन लोटस को सफल बनाने के लिए है|



दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज Excise Policy के So Called घोटाले के लिए CBI ने 9 घंटे बैठाया। वहाँ जाकर पता चला कि घोटाला तो कोई है ही नहीं। ये मामला तो Operation Lotus का है। मुझे कहा गया कि AAP छोड़ दो। वर्ना Satyendar Jain की तरह Jail में रखेंगे जबकि उनके ख़िलाफ़ भी सुबूत नहीं है।




उन्होंने कहा कि,'' साइड में ले जाकर मुझ पर दबाव बनाया गया कि आम आदमी पार्टी छोड़ दो, आप में क्यों हो.... मैंने कहा क्यों तो बोला गया कि ये केस ते फिर ऐसे चलते रहेंगे| मैंने कहा ये तो केस है ही नहीं ये तो खत्म हो जाएंगे.. उन्होंने कहा मुझसे कहा कि सत्येंद्र जैन पर कौन से सच्चे केस हैं, वो भी चल रहे हैं... 6 महीने वे जेल रह सकते हैं तो आप भी रह सकते हैं|


यह भी पढ़ें: राजनीतिक रूप से निर्णय न लें मोदी सरकार: गांगुली के BCCI बहार होने पर ममता बनर्जी 



उन्होंने कहा कि बीजेपी तो बहुत गंदी पार्टी है उसके लिए आप थोड़ी छोड़ सकता हूं. तो बोले कि नहीं ये केस आप पर तो चलते रहेंगे फिर वहां वे आपको मुख्यमंत्री भी बनाएंगे| तो उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने के लिए थोड़े आए हैं, शिक्षा के लिए आए हैं....ईमानदारी से काम करने के लिए आए हैं|


यह भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाला मामले में सिसोदिया से CBI दफ्तर में पूछताछ, बाहर AAP नेताओं का प्रदर्शन 



सिसोदिया ने कहा,''मैं इस तरह के Operation Lotus के किसी दबाव में नहीं आने वाला। पूरा केस फ़र्ज़ी है, कहीं कोई घोटाला नहीं हुआ। मैने साफ़ बोल दिया - मुझको तो ख़ुशी मिलती है जब दिल्ली के रिक्शे वाले का बच्चा Engineer बनता है। मुझे CM बनने के बारे में सोच के ख़ुशी नहीं मिलती।



यह भी पढ़ें:Congress Prez Polls: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान समाप्त, 96% हुई वोटिंग, 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 20 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।