सागर : मध्य प्रदेश के सागर में जगदीश यादव हत्याकांड पर लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता मिश्री चंद गुप्ता के अवैध होटल को जमींदोज किया। कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया, "इसमें किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। जिस इमारत को गिराना था, केवल वही इमारत गिरी है।"
बता दें, सागर के मकरोनिया इलाके में भाजपा नेता और उसके परिजनों ने जगदीश यादव की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी| विरोध के बाद हत्या के इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया था| इसमें से 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं और भाजपा नेता मिश्री चंद गुप्ता सहित 3 मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं|
जगदीश यादव हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग और बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने मकरोनिया चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। धरने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, विधायक तरवर सिंह लोधी, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सुहोने और बाबू सिंह यादव समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा गुंडागर्दी किसी जगह है तो वह सागर जिला है।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरयावली विधायक प्रदीप लारिया से सवाल करते हुए कहा कि वे यह स्पष्ट करें कि स्व. जग्गू उर्फ जगदीश यादव के हत्या के आरोपियों से उनका क्या संबंध है ? | उन्होने कहा कि समूचे म.प्र. में अगर सबसे ज्यादा गुडागर्दी और आपराधिक घटनाऐं कही घटित हो रही है तो वह सागर जिले में घटित हो रही है।
यादव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घटित जांच कामेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा किये जा रहे चरणबद्ध आंदोलन व पीढितों को न्याय दिलाने के लिए उठाई जा रही आवाज का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी घटना के दाषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही और पीढितों को न्याय व संरक्षण दिलाने के लिए लगातार संघर्षरत रहेगी।
जब तक न्याय नहीं मिलेगा कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी
म.प्र. कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच कमेटी के अध्यक्ष एवं पूूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिले की बिगडती कानून व्यवस्था बढतें अपराधों के खिलाफ तथा स्व. जग्गू उर्फ जगदीश यादव की हत्या के आरापियों को पर सख्त से सख्त कार्यवाही तथा पीढितों को न्याय व संरक्षण दिलाने के लिए वचनबद्ध है और तब तक आंदोलनरत रहेगी जब तक पीढितों को न्याय व घटना के सभी आरोपी जेल में नहीं पहुॅच जाते।
उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में इस क्षेत्र में जुआ सटटा शराब, गंजा आदि के अवैध कारोबार करने वाले फल फूल रहे है जिनकी ओर शासन प्रशासन के नुमाईदों का जरा भी ध्यान नहीं है जिसकी कांग्रेस पार्टी कडे शब्दों में निंदा करती है। जांच कमेटी के सदस्य एवं बण्डा विधायक तरवर सिंह लोधी ने कहा कि सुचिता एवं सुशासन की बात करने वाली भाजपा सरकार में अपराधियों एवं अवैध कारोबारियों का इस कदर बोल बाला है कि आज मकरोनिया कारे गॉव निवासी नवयुवक स्व. जग्गू उर्फ जगदीश यादव को अपनी जान गवाना पडी है। कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में अपराधियों और अवैध कारोबारियों के मनसूबे पूरे नहीं होने देगी।