मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सहारनपुर: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने पीट-पीट कर मार डाला, लड़की ने भी फांसी लगाकर दी जान; गांव में पुलिस फोर्स तैनात

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक लड़की ने खुदकुशी कर ली। उसने ये कदम तब उठाया जब उसके परिवार के सदस्यों ने उसके प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सहारनपुर में थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के…

सहारनपुर: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने पीट-पीट कर मार डाला, लड़की ने भी फांसी लगाकर दी जान; गांव में पुलिस फोर्स तैनात
सहारनपुर: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने पीट-पीट कर मार डाला, लड़की ने भी फांसी लगाकर दी जान; गांव में पुलिस फोर्स तैनात | फ़ोटो: TVL News

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक लड़की ने खुदकुशी कर ली। उसने ये कदम तब उठाया जब उसके परिवार के सदस्यों ने उसके प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सहारनपुर में थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के इस्लामनगर में एक लड़की के घर में घुसने पर एक लड़के को पीट-पीट कर मार डाला गया, बाद में उस लड़की ने खुदकुशी की।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई| सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा भी गांव पहुंचे और दोनों परिवारों के परिजनों से मुलाकात कर मामले को शांत कराने की कोशिश की| पुलिस ने दोनों की लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| दो समुदायों का मामला होने के कारण गांव में पीएसी और पुलिस तैनात किया गया है।



इस्लाम नगर गांव के जियाउर्रहमान का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक युवती से चल रहा था। एक नवंबर को जियाउर्रहमान युवती से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया था। लेकिन तभी युवती के परिजनों ने उसको पकड़ लिया था। जिसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था। गंभीर चोट के कारण युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  उसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए देहरादून ले जाया गया....इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई|



 युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद युवती ने गुरुवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।  सूचना मिलते ही SSP विपिन ताडा, एसपी सिटी अभिमन्यु, सीओ अजेंद्र यादव, थाना प्रभारी आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। SSP ने दोनों के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



गुरुवार को SSP विपिन टाडा ने बताया, "दोनों पक्षों द्वारा जो तहरीर दी जाएगी उस पर कार्रवाई होगी।"



SSP विपिन टाडा ने बताया,''दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आ जाने के बाद ही उसके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यहां पर शांति व्यवस्था है एहतियात के तौर पर यहां पर पुलिसबल तैनात किए गए हैं|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।