अलीगढ़: अलीगढ़ के गभना थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक फर्नीचर कारोबारी और कॉलेज के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी। गभना थाना क्षेत्र के बीघानगर गांव के पास गुरुवार रात को प्रताप इंटर कालेज के संचालक व प्रधानाचार्य मनोज प्रताप सिंह (41) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे रंजिश बताई जा रही है।
गभाना के लालपुर गांव के निवासी मनोज की कस्बे में फर्नीचर की दुकान भी है। लालपुर मोड़ पर कालेज है। वे काफी समय से अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र के पीएसी इलाके में परिवार के साथ रहते थे।
परिजनों के मुताबिक,'' गुरुवार को मनोज प्रताप सिंह धान बेचने खैर गए थे वहां से वापस आते समय रात करीब 9 बजे बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें गोली मार दी और अलीगढ़ की ओर भाग गए| गंभीर हालत में पुलिस उन्हें रामघाट रोड स्थित वरुण ट्रॉमा सेंटर ले आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
SSP कलानिधि नैथानी ने बताया,"पूछताछ में रंजिश की बात प्रकाश में आई है और अन्य पहलू को भी देखा जा रहा है,अनावरण के लिए टीम गठित की गई है शीघ्र ही अनावरण किया जाएगा।"