मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सलमान खान की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज़

नई दिल्ली: जब से दर्शकों ने ट्रेलर में टाइटल ट्रैक राधे का टीज़र सुना है, तब से प्रत्याशा अपने चरम पर है। एक दिन पहले, फिल्म के ज्यूक बॉक्स के साथ गाने का ऑडियो जारी किया गया था, जिसे शानदार प्रतिक्र…

सलमान खान की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज़
सलमान खान की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज़ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: जब से दर्शकों ने ट्रेलर में टाइटल ट्रैक राधे का टीज़र सुना है, तब से प्रत्याशा अपने चरम पर है। एक दिन पहले, फिल्म के ज्यूक बॉक्स के साथ गाने का ऑडियो जारी किया गया था, जिसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।



और अब, सुपर एक्साइटेड फैंस के लिए इंतजार की घड़ी आखिरकार खत्म हो गयी है क्योंकि फिल्म निर्माताओं ने टाइटल ट्रैक रिलीज़ कर दिया है। साजिद-वाजिद द्वारा रचित और साजिद की आवाज़ में यह एक एंटरटेनर ट्रैक है। वीडियो में सलमान खान और दिशा पटानी को गाने की कुछ प्रभावशाली धुन पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सलमान खान डैपर लुक में नज़र आ रहे हैं और सलमान-दिशा की जोड़ी मुख्य आकर्षण है।



गाने के विसुअल में सलमान खान स्टाइल एंटरटेनमेंट के हर गुण है जो प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बना लेगा। सलमान खान डेसिंग लगने के साथ-साथ आक्रामक नज़र आ रहे हैं। यह ट्रैक फिल्म में सलमान के किरदार राधे को बखूबी पेश करता है।



इससे पहले रिलीज़ हुए गाने जैसे कि सिटी मार और दिल दे दिया पहले से ही चार्ट में सबसे ऊपर अपनी जगह बना चुके हैं और अब, टाइटल ट्रैक भी इसमें शामिल होने के लिए तैयार है।  



सलमान खान के साथ, फ़िल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। फिल्मों को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।