मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

SC ने केंद्र के खिलाफ दिल्ली HC की अवमानना नोटिस पर लगाई रोक, कहा- न्यायिक अवमानना से राजधानी की समस्याओं का नहीं होगा समाधान

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के केंद्र के अफसरों को अवमानना कार्यवाही के लिए कारण बताओ नोटिस पर रोक लगा दी है| सुप्रीम कोर्ट ने ऑक्सीजन खरीद की निगरानी में कथित विफलता और दिल्ली सहित र…

SC ने केंद्र के खिलाफ दिल्ली HC की अवमानना नोटिस पर लगाई रोक, कहा- न्यायिक अवमानना से राजधानी की समस्याओं का नहीं होगा समाधान
SC ने केंद्र के खिलाफ दिल्ली HC की अवमानना नोटिस पर लगाई रोक, कहा- न्यायिक अवमानना से राजधानी की समस्याओं का नहीं होगा समाधान | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के केंद्र के अफसरों को अवमानना कार्यवाही के लिए कारण बताओ नोटिस पर रोक लगा दी है| सुप्रीम कोर्ट ने ऑक्सीजन खरीद की निगरानी में कथित विफलता और दिल्ली सहित राज्यों को ऑक्सीजन आपूर्ति करने के मामले में केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी।



सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार दिल्ली को प्रतिदिन 700 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में विफलता पर अवमानना कार्रवाई के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस पर रोक लगा दी।



सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, "न्यायिक अवमानना से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। जब देश महामारी का सामना कर रहा है तब अदालत का प्रयास हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से समस्या को हल करने का होना चाहिए"। 



कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार को COVID19 संकट से निपटने के लिए दिल्ली को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति 700 मीट्रिक टन प्रतिदिन बढ़ाने के उच्चतम न्यायालय के 30 अप्रैल के आदेश का पालन करना होगा। न्यायालय ने जोर देकर कहा कि उसके 30 अप्रैल के आदेश को केवल दिल्ली में प्रति दिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के निर्देश के रूप में व्याख्या की जा सकती है। 




कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि केंद्र सारणीबद्ध चार्ट के साथ एक योजना बनाकर यह सुनिश्चित करेगा कि केंद्र 700 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेगा।  योजना में यह शामिल होगा - (1) आपूर्ति के स्रोत (2) परिवहन और (3) आवश्यक व्यवस्थाएं।पीठ के समक्ष इस योजना को कल सुबह 10.30 बजे प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।




 जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की खंडपीठ ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की। यह ध्यान दिया जा सकता है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार दिल्ली सरकार को 700 मीट्रिक टान प्रति दिन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति के संबंध में आश्वासन को पूरा करने में अपनी विफलता के लिए केंद्र को फटकार लगाई थी। 




 जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस रेखा पल्ली की खंडपीठ ने केंद्र सरकार के अधिकारी सुमिता डावरा और पीयूष गोयल (जिन पर ऑक्सीजन आवंटन की जिम्मेदागी है) से COVID रोगियों के इलाज के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के निर्देश के अनुसार दिल्ली सरकार को आवश्यक ऑक्सीजन की आपूर्ति में विफलता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया।  दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ केंद्र ने आज सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष सॉलिसिटर जनरल द्वारा इस मामले का उल्लेख किए जाने के बाद यह मामला न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की पीठ को सौंपा गया। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।