मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

संभल न्यूज़ : महाकुंभ की भगदड़ में दबने से किसान की मौत

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बेरनी निवासी ब्रजपाल सिंह 60 वर्ष पुत्र सौराम सिंह गांव के उल्फत सिंह, सुरेंद्र सिंह, महात्मा राजगिरी,संदीप कुमार सहित 8 से 10 लोगों के साथ टाटा मैजिक से 24 जनवरी को…

संभल न्यूज़ : महाकुंभ की भगदड़ में दबने से किसान की मौत
संभल न्यूज़ : महाकुंभ की भगदड़ में दबने से किसान की मौत | फ़ोटो: TVL News


थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बेरनी निवासी ब्रजपाल सिंह 60 वर्ष पुत्र सौराम सिंह गांव के उल्फत सिंह, सुरेंद्र सिंह, महात्मा राजगिरी,


संदीप कुमार सहित 8 से 10 लोगों के साथ टाटा मैजिक से 24 जनवरी को प्रयागराज में महाकुंभ के लिए रवाना हुए। महाकुंभ में बेरनी के प्राचीन शिव मंदिर के महात्मा महादेव गिरि का टेंट सेक्टर 19 में लगा है।


25 जनवरी को ग्रामीण महाकुंभ में पहुंचे और सेक्टर 19 में बने टेंट में पहुंच गए। 28 जनवरी की रात 1 बजे मोनी अमावस्या पर गंगा में स्नान करने के लिए सभी ग्रामीण टेंट से निकले।


काफी भीड़ होने जाने के बाद रात 2 बजे अचानक धक्का-मुक्की से साथ भगदड़ मच गई।


लोग इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीण के साथ गए उल्फत सिंह ने बताया कि भगदड़ मचने पर सभी अलग-अलग हो गए।


मैं और ब्रजपाल सिंह एक साथ थे। भगदड़ में ब्रजपाल गिर गए और एक घंटे के बाद भीड़ हटाने पर उन्हें टेंट में लाया गया।


भीड़ में दबने से उनकी पसलियों में काफी गुम चोट आई। इसके बाद टोल नंबर पर एंबुलेंस की मांग की गई। मगर कोई मदद नहीं मिलने पर आसपास चिकित्सा केंद्र पर उपचार कराया।


इसके बाद गुरुवार की सुबह टाटा मैजिक से ब्रजपाल के साथ सभी ग्रामीण वापस लौटे।


शुक्रवार की सुबह बदायूं के पास घायल ब्रजपाल ने दम तोड़ दिया।  सूचना पर आसपास क्षेत्र के गांव के अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।