मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

चलती ट्रेन में महिला से गैंगरेप: टीटीई ने महिला को AC-1 कोच में बैठाया, फिर रात में साथी संग मिलकर वारदात को दिया अंजाम; आरोपी TTE गिरफ्तार

संभल: यूपी के संभल जिले से चलती ट्रेन में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है| संभल के चंदौसी रेलवे स्टेशन से लिंक एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रही एक महिला के साथ टीटीई ने अपने एक साथी के साथ…

चलती ट्रेन में महिला से गैंगरेप: टीटीई ने महिला को AC-1 कोच में बैठाया, फिर रात में साथी संग मिलकर वारदात को दिया अंजाम; आरोपी TTE गिरफ्तार
चलती ट्रेन में महिला से गैंगरेप: टीटीई ने महिला को AC-1 कोच में बैठाया, फिर रात में साथी संग मिलकर वारदात को दिया अंजाम; आरोपी TTE गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

संभल: यूपी के संभल जिले से चलती ट्रेन में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है| संभल के चंदौसी रेलवे स्टेशन से लिंक एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रही एक महिला के साथ टीटीई ने अपने एक साथी के साथ गैंगरेप किया| महिला की शिकायत पर जीआरपी ने टीटीई राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।



यह घटना 16 जनवरी 2023 की है। महिला अपने 2 साल के बच्चे के साथ प्रयागराज के सूबेदार गंज में एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी। लिंक एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में टीटीई ने अपने एक साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया।



पीड़ित महिला यात्री के मुताबिक, 16 जनवरी को वह अपने 2 साल के बच्चे के साथ लिंक एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14114 से सूबेदारगंज, प्रयागराज जाने के लिए चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची थी| महिला के पास जनरल टिकट था| इसी दौरान चंदौसी रेलवे स्टेशन पर पोस्टेड टीटीई राजू सिंह उसके पास पहुंचा। और फिर राजू ने लंबी दूरी की यात्रा बताते हुए महिला को ट्रेन के एसी कोच में बैठा दिया। इसके बाद रात 10 बजे के करीब टीटीई अपने साथी के साथ कंपार्टमेंट में पहुंचा और महिला के साथ गैंगरेप किया।



महिला ने प्रयागराज से वापस लौटकर 21 जनवरी को चंदौसी जीआरपी में शिकायत की| जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है| दूसरे आरोपी की पहचान की जा रही है|  महिला ने बताया,''  वो ???क्सर ट्रेन से सफर करती थी। इसी बीच उसकी जान पहचान टीटीई राजू सिंह से हो गई थी। इसलिए मैं उसके कहने पर एसी कोच में चली गई थी। मुझे नहीं पता था वो मेरे साथ इतना गंदा काम करेगा।



चंदौसी SHO केबी सिंह ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी है कि 16 जनवरी को चंदौसी से सूबेदार गंज प्रयागराज के पास जा रही थी। स्टेशन पर एक टीटीई राजू सिंह जो उसका परिचित है। उसने उसे AC 1 कोच में भेज दिया। रात 10 बजे के करीब टीटीई ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, उसके साथ एक और व्यक्ति था|टीटीई राजू सिंह को पकड़ लिया गया है। दूसरे आरोपी की पहचान की जा रही है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।