मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: परसरामपुर इलाके में पुलिस की दबिश के दौरान 52 वर्षीय शख़्स की मौत, ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर जताया विरोध; दो कांस्टेबल लाइन हाजिर

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की दबिश के दौरान 52 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है| यहां जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में पुलिस की दबि…

बस्ती: परसरामपुर इलाके में पुलिस की दबिश के दौरान 52 वर्षीय शख़्स की मौत, ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर जताया विरोध; दो कांस्टेबल लाइन हाजिर
बस्ती: परसरामपुर इलाके में पुलिस की दबिश के दौरान 52 वर्षीय शख़्स की मौत, ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर जताया विरोध; दो कांस्टेबल लाइन हाजिर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की दबिश के दौरान 52 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है| यहां जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में पुलिस की दबिश के दौरान 52 वर्षीय जमील कुरैशी की मौत हो गई| परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई के चलते जमील की मौत हुई है। वही पुलिस का कहना है कि बाइक सवार 2 लड़कों के बारे में जमील से पूछा गया था । जिसके बाद पुलिसकर्मी वापस गश्त में चले आये | ज़मील कुरैशी काफी दिनों से बिमार चल रहे थे जिनकी रात्रि में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई |



दरअसल, शनिवार की रात में (21 जनवरी 2023 को) परसरामपुर थाना की सिकंदरपुर चौकी पर तैनात दो सिपाही विवेक यादव और विजय प्रकाश इलाके में गश्त कर रही थी| इस दौरान मोटरसाइकिल सवार 02 लड़के पुलिस कर्मियों को देखकर भागने लगे|  जिसके बाद दोनों पुलिस कर्मियों ने बाइक सवार 2 लड़कों का पीछा करते हैदराबाद के एक मोहल्ले में पहुंचे| ( पुलिस के मुताबिक) सिपाही ने मोहल्ले में रहने वाले जमील (52) से पूछा- ‘क्या आपने बाइक सवार लड़कों को देखा’|  फिर दोनों पुलिस वाले चले गए| रविवार सुबह जमील की लाश मिली| परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई के चलते जमील की मौत हुई है। 


 

गुस्साए ग्रामीणों ने शव को कटरा- छपिया रोड पर रख कर जाम कर दिया। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कारवाई की मांग करने लगे| जिसके बाद दोनों सिपाहियों ( विवेक और विजय प्रकाश) को  पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया गया। एसडीएम, सीओ समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। उनके खिलाफ जांच का आदेश दिया और तहसील प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया तब लोगों ने सड़क से जाम हटाया।



डीएसपी शेषमणि उपाध्याय ने बताया,''रात्रि गश्त के दौरान जनपद गोण्डा  की सीमा की तरफ़ से थाना परसरामपुर के 02 पुलिसकर्मी थाना परसरामपुर की तरफ आ रहे थे कि मोटरसाइकिल सवार 02 लड़के उन्हें देखकर भागने लगे जिनसे पूछताछ करने हेतु पुलिसकर्मियों द्वारा कस्बा हैदराबाद थाना परसरामपुर तक पिछा किया गया, कस्बा में पहुंचने के बाद लड़कों के दिखाई न देने पर पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों से उन लड़कों के बारे में पूछताछ की गयी। 


इस दौरान ज़मील कुरैशी पुत्र अब्दुल वाहिद कुरैशी निवासी ग्राम हैदराबाद से भी पूछा गया कि “क्या आप ने मोटरसाइकिल सवार 02 लड़को को देखा है” जिसके बाद पुलिसकर्मी वापस गश्त में चले आये | ज़मील कुरैशी काफी दिनों से बिमार चल रहे थे जिनकी रात्रि में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई | पुलिसकर्मियों द्वारा जमील कुरैशी का पिछा नहीं किया गया था उनसे केवल दोनों अज्ञात लड़कों के बारे में पूछा गया था ।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।