मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी: शादी का झांसा देकर 3 वर्ष तक दुष्कर्म करने के मामले में दो फरार भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 बार करवाया था गर्भपात भी

संतकबीर: उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में शादी का झांसा देकर 3 वर्ष से दुष्कर्म करने के मामले में फरार 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया| पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा चलाए जा रहे अभिय…

यूपी: शादी का झांसा देकर 3 वर्ष तक दुष्कर्म करने के मामले में दो फरार भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 बार करवाया था गर्भपात भी
यूपी: शादी का झांसा देकर 3 वर्ष तक दुष्कर्म करने के मामले में दो फरार भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 बार करवाया था गर्भपात भी | फ़ोटो: TVL News

संतकबीर: उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में शादी का झांसा देकर 3 वर्ष से दुष्कर्म करने के मामले में फरार 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया| पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 76/21 धारा 376/315/504/506 भा0द0वि0 मे वांछित अभियुक्त शैलेश और उमेश को गिरफ्तार किया गया|



पुलिस ने बताया थाना धनघटा क्षेत्र सिरसी निवासी शैलेश और उमेश पुत्र ब्रह्मदेव राजभर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। विदित हो कि उक्त अभियुक्त शैलेश द्वारा 03 वर्ष पूर्व से दिनांक 08.02.2021 तक वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर दुष्कर्म की घटना कारित करता रहा तथा इसी बीच 02 बार गर्भवती होने पर गर्भपात भी करवाया गया। 




दिनांक 08.02.2021 को वादिनी के साथ शादी करने से इंकार कर दिया गया तथा अभियुक्त शैलेश के भाई उमेश द्वारा वादिनी को भद्दी – भद्दी गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी जिसके उपरान्त वादिनी द्वारा दिनांक 22.02.2021 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आज (दिनांक 05.03 2021) थाना धनघटा पुलिस द्वारा उक्त दोनों वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।