संत कबीर नगर: पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी टिड्डी दल के खतरे की आशंका बनी हुई है । इस तरह की सम्भावना संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने व्यक्त किया है । इस सम्भावित खतरे से निपटने के लिए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने किसानों को आगाह किया है । दिन के समय टिड्डी दल से बचाव के लिए किसान खेतों में थाली , टिन , डिब्बा कनस्तर डीजे बजाकर , ट्रैक्टर / बाइक का साइलेंसर निकाल कर तेज ध्वनि करें तथा पटाखा जलाएं । ऐसा करने से टिड्डी दल नहीं रूकेगा, बल्कि आगे बढ़ जाएगा।
सांयकाल का प्रवास रोकने के लिए क्लोरोपायरीफास 20 % , ईसी लम्डासाइहैलोथ्रिन 5% , ईसी प्रोफेनाफास 40% , ईसी इमिडाक्लोप्रिड 17.8 % के घोल का छिड़काव करना होगा । टिड्डी दल के आक्रमण की सूचना प्रधान , लेखपाल , सेक्रेटरी , कृषि विभाग और सफाई कर्मियों के माध्यम से जिला प्रशासन तक पहुँचाया जाए । जिले के कंट्रोल रुम के फोन नम्बर पर 05547 - 226505 , 297226 तथा मोबाइल नम्बर 8218025001 पर भी सूचना दी जा सकती है ।